फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रैलियों के जाम ने थामी शहर की रफ्तार

रैलियों के जाम ने थामी शहर की रफ्तार

Tue, 21 Nov 2017 02:22 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
रैलियों के जाम ने थामी शहर की रफ्तार
रैलियों ने थामी शहर की रफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। निकाय चुनाव को लेकर प्रचार के आखिरी दिन राजनीतिक दलों द्वारा निकाली गई रैलियों के कारण शहर जाम हो गया। सुबह से लेकर शाम तक ऐसा कोई चौराहा नहीं बचा, जहां जाम न लगा हो। शाम होते ही दिल्ली रोड और हाईवे पर फिर से जाम लग गया।
सोमवार सुबह दस बजे से ही सभी पार्टी के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार को लेकर ताकत झोंक दी थी। बाइक रैली के अलावा कारों का काफिला निकाला गया। वहीं अन्य वाहनों पर लाउडस्पीकर लगाकर प्रचार किया। सुबह दस बजे ही मवाना रोड पर कसेरूबक्सर, गंगानगर, डिफेंस कॉलोनी के सामने भीषण जाम लग गया। देखते ही देखते मवाना रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लालकुर्ती पैठ बाजार से लेकर जीरो माइल तक भी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डा, जली कोठी चौराहा, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, दिल्ली चुंगी, नवीन मंडी गेट पर भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन

घंटाघर, खैर नगर चौपला, वैली बाजार, कबाड़ी बाजार में भी जाम का यही हाल रहा। हापुड़ अड्डा चौराहे से लेकर भूमिया पुल तक भी वाहन जाम में फंसे रहे। कमिश्नरी आवास चौराहा, जेल चुंगी चौराहा, तेजगढ़ी और मेडिकल कॉलेज के सामने भी जाम की स्थिति बनी रही। कलक्ट्रेट के सामने भी जाम लगा रहा। वहीं रिठानी, परतापुर तिराहा, एनएच-58 पर मोहिउद्ीनपुर के पास लोग जाम में फंसकर परेशान होते रहे। उधर, शहर में अन्य स्थानों पर गलियों में भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान भरोसे रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
ट्रैफिक में तैनात सभी होमगार्डों की ड्यूटी निकाय चुनाव में लगाई गई है। इसके अलावा ट्रैफिक सिपाही और एचसीपी की ड्यूटी भी ट्रैफिक से हटाई गई है। ऐसे में मुख्य चौराहों पर सिफ एक-एक सिपाही ही रह गया। ट्रैफिक पुलिस की कमी के चलते चौराहों की व्यवस्था भगवान भरोसे ही रहेगी। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी का कहना है कि मुख्य चौराहों पर रैलियों के चलते जाम जैसी स्थिति बनी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
खास बात
प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने निकाली रैलियां, सुबह शाम तक सड़कों पर लगा रहा जाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed