फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बस अड्डा शिफ्ट होते ही शहर में भीषण जाम

बस अड्डा शिफ्ट होते ही शहर में भीषण जाम

Sat, 15 Jul 2017 11:07 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
बस अड्डा शिफ्ट होते ही शहर में भीषण जाम
बस अड्डा शिफ्ट होते ही गढ़ रोड जाम
विज्ञापन


मेरठ। कांवड़ यात्रा के चलते भैसाली बस अड्डा सोहराबगेट बस अड्डे पर शिफ्ट हो गया है। ऐसे में गढ़ रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शनिवार सुबह दस बजे से ही सोहराबेगट बस अड्डे पर रोडवेज की बसों की संख्या बढ़ने से जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने कई बार जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन शहर में डिवाइडर कट बंद होने से लंबा जाम लगा रहा।
दोपहर के समय गांधी आश्रम चौराहे से लेकर सोहराबेगट बस अड्डे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। बस अड्डे के अंदर बसों के पहुंचने के लिए जगह नहीं रही तो अधिकांश रोडवेज बसें गढ़ रोड पर खड़ी हो गईं। इसके बाद बस अड्ड से सभी रूटों के लिए चलने वाली रोडवेज की बसें भी जाम में फंसनी शुरू हो गई। सड़क पर चार पहिया वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा जाम में फंस गये। कार चालक तो दूर बाइक सवार लोगों के भी जाम में पसीने छूट गए। तेजगढ़ी और शास्त्रीनगर एल ब्लॉक पर भी जाम लग गया। टीआई सुनील कुमार और टीएसआई गढ़ रोड पर पहुंचे।
विज्ञापन


हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ी
शनिवार को जीप, ऑटो और ई-रिक्शा से बस अड्डे पर भारी संख्या में कांवड़िये पहुंचे। जिन्हें रोडवेज की बसों से हरिद्वार जाना था। बसों के इंतजार में हरिद्वार जाने के लिए शिवभक्तों का सड़क पर भी तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कट बंद होने से बढ़ी मुश्किलें
कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली रोड पर मोदीपुरम से बेगमपुल और बेगमपुल से लेकर दिल्ली रोड पर परतापुर तिराहे पर अधिकांश कट बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय रोड, गढ़ रोड, हापुड़ रोड और बेगमपुल से बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा और हापुड़ अड्डे पर भी कट बंद कर दिए गये हैं। ऐसे में सड़क को क्रॉस करने के लिए वाहन चालक जहां से निकल रहे हैं वहीं पर जाम की समस्या बनी हुई है।


ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की संख्या कम
ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को ट्रैफिक पुलिस कर्मी कम पड़ रहे हैँ। सात घंटे की ड्यूटी को एक प्वाइंट पर 12 घंटे की ड्यूटी कर दी गई है। ऐसे में शहर में जाम की जिम्मेदारी एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर और दो टीएसआई पर है। अन्य सभी की ड्यूटी हाईवे, कांवड़ मार्ग और चौराहों पर फिक्स कर दी गई है।

खास बात
गांधी आश्रम चौराहे से सोहराबेगट बस अड्डे तक लगी वाहनों की लंबी कतार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed