फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   12 employees did not get salary, resentment

वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारी गौशाला पर जड़ेंगे ताला

Sat, 26 Oct 2019 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
12 employees did not get salary, resentment
12 कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, आक्रोश
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर बराल में संचालित नगर निगम की गोशाला में काम करने वाले 12 कर्मचारियों को दीपावली पर वेतन नहीं दिया गया। इससे नाराज कर्मचारियों ने गोशाला पर ताला जड़ने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों का आरोप है कि तीन माह से काम कराया जा रहा है, लेकिन अधिकारी अब उन्हें अपना कर्मचारी नहीं मान रहे हैं। कर्मचारियों ने इसकी शिकायत प्रभारी मंत्री से की है।

नगर निगम की गोशाला में 360 गोवंश हैं। इनको चारा, पानी, सफाई, चौकीदार आदि व्यवस्था के लिए अधिकतर प्राइवेट कर्मचारी लगाए हैं। बताया जा रहा है कि गोशाला संचालित करते समय निगम प्रशासन ने प्रारंभ में 18 कर्मचारियों की नियुक्ति की स्वीकृति दी थी। व्यवस्था में सुधार न होने के बाद 12 कर्मचारी अतिरिक्त लगाए गए। जिसकी स्वीकृति उस समय नगरायुक्त ने फाइल पर नहीं दी थी। कुल 30 कर्मचारी काम कर रहे हैं। कर्मचारी तीन माह से वेतन की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को 18 कर्मचारियों का वेतन तो जारी कर दिया गया, लेकिन 12 कर्मचारियों को निगम ने अपना कर्मचारी मानने से इंकार कर दिया। इससे नाराज कर्मचारी शुक्रवार को गोशाला प्रभारी राजपाल यादव से मिले। साथ ही दीपावली से पहले वेतन न मिलने पर गोशाला पर ताला जड़ने की चेतावनी दी। इस संबंध गोशाला प्रभारी का कहना है कि कर्मचारियों की उपस्थिति से नगरायुक्त को अवगत करा दिया है, कुछ अधिकारियों ने नगरायुक्त को गुमराह किया है। कर्मचारियों को वेतन दिलाने के लिए नगरायुक्त से आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed