{"_id":"5cca045abdec2206fd72a95d","slug":"11556743258-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोवा कार की टक्कर से पिता पुत्री की मौत, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनोवा कार की टक्कर से पिता पुत्री की मौत, महिला घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
- शोभापुर फ्लाई ओवर पर बुधवार रात 10 बजे हुआ हादसा
- स्कूटी से पत्नी व पांच साल की बेटी के साथ रिश्तेदारी में जा रहा था युवक
- भीषण टक्कर में युवक स्कूटी से उछलकर पुल से नीचे जाकर गिरा, महिला की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
कंकरखेड़ा। नेशनल हाईवे स्थित शोभापुर फ्लाईओवर पर बुधवार रात तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने स्कूटी सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार युवक और उसकी पांच साल की मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 10 बजे प्रताप सिंह (40) पुत्र तेजपाल सिंह गांव अटौरा थाना मवाना अपनी पत्नी व पांच साल की बेटी के साथ स्कूटी से गांव से परतापुर की ओर रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह शोभापुर फ्लाईओवर पर पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रही इनोवा गाड़ी ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि स्कूटी के परखचे उड़ गए और प्रताप स्कूटी से उछलकर फ्लाईओवर से नीचे जाकर पड़ा। इस हादसे में प्रताप व उसकी बेटी की मौके पर मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई। हादसे के करीब एक घंटे बाद युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शनाख्त हुई। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा एपी मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
इनोवा के चालक ने पी रखी थी शराब
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा के अनुसार इनोवा गाड़ी में चार महिलाएं व तीन युवक थे। हादसे में एक महिला को भी मामूली चोटें आईं हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे बंगलूरू के रहने वाले हैं और हरिद्वार से दिल्ली जा रहे थे। तलाशी में कार से शराब की बोतल, गिलास व नमकीन बरामद हुई। जिससे साफ है कि गाड़ी में बैठे लोगों व चालक ने शराब पी हुई थी। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
हादसा देखकर रूह कांपी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर लगने के बाद जोर की आवाज आई। एक युवक फ्लाईओवर से चिल्लाते हुए नीचे गिरा। नीचे गिरते ही उसका सिर सीधा सड़क में लगा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देखकर मौके पर खड़े लोगों की रूह कांप गई। वहीं, लोगों ने बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। अगर हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच जाती।