{"_id":"5c74595ebdec224c7f23d8f8","slug":"11551128926-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान पर कब्जे को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान पर कब्जे को लेकर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान पर कब्जे को लेकर हंगामा
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में दुकान पर कब्जे को लेकर सोमवार को बखेड़ा हो गया। मामला समुदाय विशेष से जुड़ा होने के कारण खलबली मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बात कर मामला शांत कराया। बाद में एक पक्ष ने थाने में पहुंचकर तहरीर दी।
कोतवाली के गुजरी बाजार निवासी मोहम्मद गुड्डू ने लालकुर्ती पैठ एरिया स्थित प्रेम साईं काम्पलैक्स में दो दुकानें खरीदी हैं। सोमवार सुबह वह अपने भाई शादाब के साथ दुकान पहुंचा। आरोप है कि तभी कुछ युवक वहां आए और दुकान खोलने का विरोध किया। युवक सत्ताधारी पार्टी का रौब दिखाकर हड़काने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हंगामा होने लगा। मामला बिगड़ता देख गुड्डू भाई को लेकर लालकुर्ती थाने आ गया और तहरीर दी। गुड्डू ने बताया कि उनकी तीन दुकानें पहले से इस काम्पलैक्स में हैं। 14 फरवरी को रुड़की रोड निवासी मृदुला मलिक से उन्होंने दो और दुकानों की रजिस्ट्री करा ली, लेकिन यह बात काम्पलैक्स के ही कुछ युवकों को पसंद नहीं आई। वहीं हंगामे की सूचना पर आदर्श सेवा समिति के अध्यक्ष अनस चौधरी थाने पहुंचे और पुलिस से बात की। उन्होंने निष्पक्ष कार्रवाई का आग्रह किया और तहरीर देकर लौट गए। इंस्पेक्टर लालकुर्ती दुर्जन त्यागी ने बताया कि दुकान का मामला विवादित है। दोनों पक्षों को न्यायालय की मदद से समस्या का समाधान निकालने का सुझाव दिया है।