{"_id":"5c74595bbdec227376728cfc","slug":"11551128923-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंपस प्रकरण में बाहरी युवकों की हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंपस प्रकरण में बाहरी युवकों की हुई पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आरोपी युवक गढ़मुक्तेश्वर के गांव लोधीपुर के रहने वाले
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस विवाद में बाहरी युवकों की पहचान हो गई है। दोनों युवक गढ़मुक्तेश्वर के लोधीपुर गांव के रहने वाले हैं। बाइक के रजिस्ट्रेशन के आधार पर युवकों की पहचान होना बताया गया है।
सीसीएसयू कैंपस के पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्टल में गत शनिवार को उस समय बवाल हो गया था, जब खाना लेने के लिए कतार में लगे हॉस्टल के छात्रों ने दो युवकों के बाहरी होने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया था। इस दौरान दोनों युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया और उनकी बाइक आग के हवाले कर दी। घटना के बाद मेडिकल थाने में दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एसओ कैलाश चंद्र ने बताया कि बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू की। सोमवार को दोनों युवकों की पहचान गोलू पुत्र ब्रह्मसिंह और दीपक निवासी लोधीपुर थाना गढ़मुक्तेश्वर के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों से जुड़े साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस अब कैंपस में उन चेहरों की तलाश में जुटी है, जिन्होंने बाइक में आग लगाकर माहौल खराब करने की कोशिश की थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर उस चेहरे की तलाश की जा रही है।