{"_id":"5c27db3fbdec2256b37e71e8","slug":"11546115903-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट बोर्ड ने किया जितेंद्र गुपता को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट बोर्ड ने किया जितेंद्र गुपता को सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटबोर्ड ने किया जितेंद्र गुप्ता को सम्मानित
मेरठ। कैंट बोर्ड में शनिवार को समाजसेवी जितेंद्र गुप्ता को सम्मानित किया गया। पश्चिमी यूपी सब एरिया कमांडर मेजर जनरल पीएस सांई, सीईओ प्रसाद चव्हाण, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा एवं अन्य बोर्ड सदस्यों ने जितेंद्र गुप्ता को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। लाला शारदा प्रसाद शकुंतला देवी मेमोरियल फाउंडेशन के चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता करीब 72 साल के हैं। इस उम्र में भी उनकी सादगी, सामाजिक सरोकार और जज्बा काबिले तारीफ हैं। उन्होंने खुद ही पहल करके कैंट में पिंक और ब्लू टॉयलेट बनाने का जिम्मा उठाया है। कैंट बोर्ड की बृहस्पतिवार को हुई मीटिंग में सदस्य अनिल जैन ने गुप्ता और उनके सहयोगी सरबजीत कपूर को ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव रखा था जो सर्वसम्मति से पास हुआ। उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने शुक्रवार को उन्हें यह जानकारी भी दी। कैंट बोर्ड दफ्तर के बाहर सार्वजनिक शौचालय के जीर्णोद्धार का शुभारंभ कमांडर ने किया। बोर्ड सदस्य अनिल जैन, विपिन सोढ़ी, नीरज राठौर, धर्मेंद्र सोनकर, समाजसेवी अनंत जैन, सीईई अनुज सिंह, एई पीयूष गौतम, राजकुमार शर्मा, वीके त्यागी आदि मौजूद रहे। जितेन्द्र गुप्ता ने कमांडर को बताया कि कैंट में महिलाओं के लिए जितने भी पिंक टॉयलेट शौचालय तैयार किए जाएंगे उनके पास एक-एक वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी जिसमें पांच रुपये का सिक्का डालने पर सेनेटरी पैड मिलेगा। मेरठ के कारोबारी जितेंद्र गुप्ता भी बेसिक हाईजीन और सेनीटेशन की दिशा में बड़ा काम कर रहे हैं। इसी के तहत उन्होंने घोषणा की है कि वह लाला शारदा प्रसाद शकुंतला देवी मेमोरियल फाउंडेशन के जरिए कैंट के 50 टॉयलेट के बाहर सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगवाएंगे।