फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एनएच 119

एनएच 119

Fri, 28 Sep 2018 02:48 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
एनएच 119
दीपावली के बाद शुरू होगा मेरठ-पौड़ी मार्ग पर काम
विज्ञापन

मेरठ। एनएच-119 मेरठ-पौड़ी मार्ग के ग्राम सैफपुर फिरोजपुर तक के चौड़ीकरण की बाधाएं लगभग दूर हो चुकी हैं। दीपावली तक मुआवजा वितरण के साथ काम शुरू होने की बात कही जा रही है। एनएच-119 के करीब 32 किमी लंबे हिस्से को 4 लेन किया जाएगा। जबकि इससे आगे का मार्ग पहले से ही 4 लेन है। मेरठ से पौड़ी तक जाने वाला यह मार्ग मेरठ तहसील के ग्राम सैनी से मवाना तहसील के ग्राम सैफपुर फिरोजपुर तक 2 लेन है। इस हाईवे के चौड़ीकरण करने की अधिसूचना 2017 में जारी कर दी गई थी और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तब से चल रही है। लेकिन दावों और आपत्तियों के निस्तारण में देरी के चलते अभी तक मुआवजा वितरण न होने से काम अटका हुआ है।

935 किसानों को मिलेगा 725 करोड़ रुपये मुआवजा
एनएचएआई ने ग्राम सैनी सहित इंचौली, मसूरी, नंगली ईसा, मवाना खुर्द, भैंसा, सालारपुर, कौल, कोहला, झुनझुनी, समसपुर, बसी वीरान, राजूपुर, मोड़खुर्द, फतेहपुर, बहसूमा, सैफपुर फिरोजपुर तक 18 गांवों की 124.6009 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया है। इसमें करीब 108 हेक्टेयर जमीन किसानों की है और बाकी सरकारी है। यह जमीन 935 किसानों की है, जिनकी सूची तैयार कर उनकी अधिग्रहित जमीन की कीमत के अनुसार मुआवजा वितरण का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यापित कार्यालय सूत्रों के अनुसार करीब 725 करोड़ रुपये मुआवजा वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


दीपावली तक हो जाएगा मुआवजा वितरित
अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यापित ज्ञानेंद्र सिंह पिछले कुछ समय से बीमार हैं और बाईपास सर्जरी के कारण अवकाश पर चल रहे हैं। विभागीय कर्मचारियों के अनुसार मुआवजा वितरण का पूरा ब्योरा लगभग तैयार कर लिया गया है। एडीएम एलए के ड्यूटी पर आते ही उसका अंतिम परीक्षण कराकर मुआवजा वितरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। कार्यालय सूत्रों के अनुसार दीपावली से पहले ही मुआवजा वितरण की पूरी तैयारी है। ताकि एनएचएआई को जमीन हस्तांतरित कराते हुए निर्माण कार्य की तमाम बाधाएं दूर की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा मार्ग होगा दुरुस्त
मेरठ-पौड़ी मार्ग भी दिल्ली मार्ग की तरह बेहद व्यस्त राजमार्ग हो चुका है। लेकिन यह मार्ग ग्राम सैनी से ग्राम सैफपुर-फिरोजपुर जो कि बहसूमा से आगे हैं, वहां तक सिर्फ दो लेन है। जबकि इससे आगे यह मार्ग पौड़ी तक चार लेन बना हुआ है। हालांकि इस समय पूरा मार्ग ही जर्जर अवस्था में है और कई गड्ढे हो चुके हैं। एनएचएआई सूत्रों के अनुसार अब इस मार्ग के चौड़ीकरण के साथ पूरे मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा।


एडीएम एलए इस समय बीमारी के कारण अवकाश पर है और मेरे पास इस समय प्रभार है। मुआवजा वितरण का ब्योरा तेजी से तैयार कराया जा रहा है। जिसका अंतिम परीक्षण एडीएम एलए अवकाश से वापस आते ही करेंगे और मुआवजा वितरण का काम शुरू हो जाएगा। मुकेश चंद्र, एडीएम सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed