{"_id":"5ad26c4d4f1c1b9f098b495c","slug":"11523739725-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परतापुर क्षेत्र में फैक्ट्री में सील लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परतापुर क्षेत्र में फैक्ट्री में सील लगाई
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित एक फैक्ट्री में शनिवार को प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने सील लगा दी। यह कार्रवाई मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के निर्देश पर की गई है। जिसमें फैक्ट्री के आसपास के लोगों ने कई बार कमिश्नर से शिकायत कर फैक्ट्री के पानी से प्रदूषण का आरोप लगाया था।
यह फैक्ट्री चिप्स बनाने की है। आरोप है कि फैक्ट्री से जो दूषित पानी निकलता है उसकी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। जिससे दूषित जल से आसपास के लोग परेशान थे। कई बार इसकी शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से की गई थी। बाद में मामला कमिश्नर के पास पहुंचा तो जांच बैठा दी गई। जिसके बाद कमिश्नर ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों से पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी।