{"_id":"5aa447024f1c1bb0758b4b27","slug":"11520715522-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिटौली फ्लाई ओवर के पास पड़े मिले युवक के शव की शिनाख्त हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिटौली फ्लाई ओवर के पास पड़े मिले युवक के शव की शिनाख्त हुई
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिनाख्त के बाद रिश्तेदारों को सौंपा शव
कंकरखेड़ा। नेशनल हाइवे स्थित जिटौली फ्लाई ओवर के पास मिले एक युवक के शव की शिनाख्त हो गई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को रिश्तेदारों को सौंप दिया है।
बता दें कि 04 मार्च को जिटौली फ्लाई ओवर के पास एक 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला था। युवक के सिर व पैरों में गंभीर चोट लगी हुई थी। शनिवार को युवक के रिश्तेदार थाने पहुंचे और उसकी शिनाख्त मोहित गुप्ता पुत्र राम कृष्ण गुप्ता निवासी श्रद्धापुरी फेस-2 के रुप में की। परिजन कई दिन से उसकी तलाश कर रहे थे। मोबाइल वहाटसएप पर एक मीडिया ग्रुप में डाले गए युवक के फोटो से उसकी शिनाख्त हुई। रिश्तेदारों ने बताया कि मोहित नेशनल हाईवे स्थित पार्टनरशिप में एक रेस्टोरेंट चलाता था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी पांच बहनें हैं। पांचों की शादी हो चुकी है। वह घर का इकलौता चिराग था। पुलिस ने युवक की मौत सड़क दुर्घटना में होना बताया। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि युवक की शिनाख्त हो गई है। शव रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया गया है।
खास बातें:
जिटौली फ्लाई ओवर के पास पड़े मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त