{"_id":"5a6a46ee4f1c1b9f268b671a","slug":"11516914414-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलांज मॉल पर गांधीवादी तरीके से विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलांज मॉल पर गांधीवादी तरीके से विरोध
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम/मेरठ। राजपूत समाज, भाजपा और हिंदू संगठनों ने मिलांज मॉल पर गांधीवादी तरीके से विरोध जताया। भाजपा नेता गौरव चौहान के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक युवाओं ने दोपहर करीब 12:30 बजे मॉल पहुंचकर बिग सिनेमा के मैनेजर लोकेश को फूल भेंट कर फिल्म पद्मावत का प्रदर्शन न करने का अनुरोध किया। इसके चलते यहां फिल्म पद्मावत ही नहीं बल्कि पूरे दिन किसी दूसरी फिल्म का भी शो नहीं चलाया गया। विरोध करने वालों में पवन कुमार, गगन सोम, अंकित सिंह, दिग्विजय चौहान, राजू चौहान आदि मौजूद रहे।
फिल्म नहीं देखी तो विरोध कैसा
फिल्म पद्मावत के विरोध को देखते हुए एसएसपी मंजिल सैनी ने एसपी सिटी से बुधवार देर रात खास प्लान तैयार कराया। सभी सिनेमाघरों पर तैनात पुलिसकर्मियों को बवालियों से सख्ती से निपटने की हिदायत दी गई। नंदन सिनेमाघर में जबरन शो बंद कराने की जिद पर अडे़ लोगों ने पुलिस पर रौब गालिब करने का प्रयास किया। इस पर एसओ ने एक प्रदर्शनकारी से पूछा क्या तुमने फिल्म देख ली? जवाब ना में मिला तो एसओ ने कहा जब फिल्म ही नहीं देखी तो विरोध कैसा? पब्लिक को फि ल्म देखने दो। यदि उन्हें आपत्ति होगी तो पब्लिक हल्ला करेगी। आप बेवजह क्यों माहौल खराब कर रहे हो। बेहतर होगा घर जाओ। सख्ती का परिचय देने की पुलिस की ये फूलप्रूफ प्लानिंग कारगर साबित हुई और फिर कहीं विरोध नहीं हुआ।
कड़ी चेकिंग से गुजरे
सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में सघन चेकिंग के बाद दर्शकों को सिनेमाघरों में भेजा गया। नंदन सिनेमा में फिल्म देखने गए गौरव ने बताया कि दर्शक तो काफी थे। लेकिन महिलाओं और बच्चों की संख्या कम थी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर छाई पद्मावत
मेरठ ही नहीं दूसरे शहरों में जो लोग पद्मावत फिल्म देखकर आए या हॉल में बैठे थे तो उन्होंने अपना स्टेटस अपडेट किया। सारे दिन फेसबुक पर भी पद्मावत का शोर छाया रहा। वहीं, दीपिका पादुकोण ने ट्विटर हैंडल पर एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जिसके माध्यम से फिल्म के दर्शकों की संख्या का अंदाजा लगाया जा रहा है।
पर्याप्त सुरक्षा देंगे
एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार सभी मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। केवल एक मॉल को छोड़कर सभी तय स्थानों पर शो चले। सभी सिनेमाघरों में इसी तरह सुरक्षा इंतजाम रहेंगे।