{"_id":"5a4559804f1c1bf61b8b595c","slug":"11514494336-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापना दिवस पर भी एकजुट नहीं हो सके कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थापना दिवस पर भी एकजुट नहीं हो सके कांग्रेसी
Updated Fri, 29 Dec 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थापना दिवस पर भी एकजुट नहीं हो सके कांग्रेसी
मेरठ। शहर व जिला कांग्रेसियों की गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है। बृहस्पतिवार को पार्टी के 133वें स्थापना दिवस पर भी कांग्रेसी एक नहीं हो सके और शहर व जिला कमेटी ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर स्थापना दिवस मनाया।
महानगर कांग्रेस ने इंदिरा चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी ने की। यहां हुए कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक पंडित जयनारायण शर्मा, धर्म दिवाकर और एसएस कपूर को पटका व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा निकाय चुनाव में जीते सभासद इकरामुद्दीन और रंजन शर्मा को भी सम्मानित किया गया। यहां पर कार्यवाहक अध्यक्ष शबीखान, डॉ. यूसुफ कुरैशी, मतन सिंह डेढ़ा, दीपक शर्मा, आफाक खान मढियाई, हरीकिशन वर्मा, डॉ. दिनेश शर्मा, सलीमुद्दीन शाह, मनजीत कोछड़, हेमचंद ठेकेदार, ताहिर अंसारी, फिरोज सैफी, मनींदर सूद वाल्मीकि, योगी जाटव आदि मौजूद रहे।
वहीं दूसरी तरफ जिला कमेटी ने बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर स्थापना दिवस मनाया। यहां पर सभा की अध्यक्षता प्रभारी जिलाध्यक्ष विनोद मोघा ने की। वरिष्ठ नेता चौधरी यशपाल सिंह ने कहा कि पार्टी ने देश को आजाद कराने से लेेकर देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। इस मौके पर अखिल कौशिक, पंडित नवनीत नागर, सलीम खान, अभिमन्यु त्यागी, रोहित गुर्जर, नवीन बादली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खास बात
जिला व महानगर कमेटी ने अलग-अलग मनाया पार्टी का 133वां स्थापना दिवस