{"_id":"5a42b5754f1c1b4e718bb7d0","slug":"11514321269-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीए पर आज हल्ला बोल सकते हैं सैकड़ां किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीए पर आज हल्ला बोल सकते हैं सैकड़ां किसान
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। गंगानगर, लोहियानगर तथा वेदव्यासपुरी के किसान बुधवार से एमडीए पर हल्ला बोल सकते हैं। प्रतिकर की मांग को लेकर अलग-अलग स्थानों पर किसान लगातार बैठकें कर रहे हैं। किसान नेताओं का आरोप है कि एमडीए अपने कहे वादे पर खरा नहीं उतर रहा है। किसानों के उग्र तेवर देखते हुए एमडीए अधिकारियों ने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से बात की है।
मंगलवार को तीनों योजनाओं के करीब 50-60 किसान कमिश्नरी पहुंचे। लेकिन कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार से मुलाकात नहीं हो पाई। किसानों का आरोप है कि एमडीए के अधिकारी जानबूझकर मुआवजा नहीं देना चाहते। पहले भी कमिश्नर के आश्वासन पर किसानों ने आंदोलन नहीं किया था। लेकिन अब माना जा रहा है कि बुधवार सुबह से किसान एमडीए में धरना देकर आंदोलन छेड़ सकते हैं। एसपी सिटी का कहना है कि यदि फोर्स मांगी जाती है तो कानून व्यवस्था को देखते हुए एमडीए को दी जाएगी।