{"_id":"5a11fb334f1c1b68678bcd49","slug":"11511127859-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम को काले झंडे दिखाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम को काले झंडे दिखाने वाला गिरफ्तार
Updated Mon, 20 Nov 2017 03:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। रामलीला मैदान में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में हंगामा कर काले झंडे दिखाने वाले अक्षय चौधरी को पुलिस ने उसके दौराला के बफावत गांव स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि दूसरा नामजद आरोपी सपा छात्र सभा का जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी अभी हाथ नहीं आया।
पुलिस के अनुसार सीएम की जनसभा के दौरान गौरव चौधरी निवासी गांव जमालपुर और अक्षय चौधरी आदि ने सुमित एनकाउंटर के विरोध में काले झंडे दिखाकर जमकर हंगामा किया था। रोकने पर पुलिस से भी उलझ गए थे। भाजपाइयों ने भी इनकी पिटाई कर दी थी। एसएसपी मंजिल सैनी के निर्देश पर गौरव और अक्षय के खिलाफ कई संगीन धाराओं में टीपी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसओ टीपी नगर ब्रजेश शर्मा ने बताया कि अक्षय को शनिवार रात उसके घर से गिरफ्तार किया गया। जबकि गौरव चौधरी की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि गौरव को भी हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा।