फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कुलविंदर सिंह ने गाय के साथ किया गृह प्रवेश

कुलविंदर सिंह ने गाय के साथ किया गृह प्रवेश

Sun, 01 Oct 2017 02:19 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
कुलविंदर सिंह ने गाय के साथ किया गृह प्रवेश
कुलविंदर सिंह ने गाय के साथ किया गृह प्रवेश
विज्ञापन

मेरठ। जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने नौचंदी मैदान के पास स्थित सरकारी आवास में दशमी के दिन गाय और बछड़े के साथ गृह प्रवेश किया। कुलविंदर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने गो रक्षा और सेवा का जो आह्वान किया है, वह उसे पूरा करेंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नौचंदी मैदान के पास सरकारी आवास बना हुआ है। अभी तक अधिकांश जिला पंचायत अध्यक्ष इस आवास को सिर्फ औपचारिक रूप से ही प्रयोग करते रहे हैं। लेकिन कुलविंदर सिंह परिवार सहित इस सरकारी आवास में रहेंगे। दशमी के दिन उन्होंने पत्नी, बेटे और पिता मुखिया गुर्जर सहित परिजनाें के साथ यज्ञ का आयोजन कराया। इसके बाद देशी गाय और उसके बछड़े के साथ गृह प्रवेश किया। इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, एसएसपी मंजिल सैनी, विधायक दिनेश खटीक, सत्यवीर त्यागी, जितेंद्र सिंह सतवाई, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, विमल शर्मा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, विनोद कालंदी, जिला पंचायत सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला, मुकेश चरला, सुबोध गुर्जर मुन्ना गिरी, संत कुमार, तनु, विनोद लालपुर, सुमित घाट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नहीं दिया बुलावा
गृह प्रवेश कार्यक्रम में भी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में चली अदावत साफ नजर आयी। भाजपा के जिला पंचायत सदस्य रोहताश पहलवान, विक्की तनेजा आदि ने बताया कि उन्हें कोई निमंत्रण नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
जिला पंचायत अध्यक्ष के सरकारी आवास में दशमी के दिन परिवार के साथ पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed