{"_id":"5cca036cbdec22073e116168","slug":"111556743020-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने दादा-पोते को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने दादा-पोते को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस ने हाईवे पार करते दादा-पोते को कुचला, मौत
रमाला के लिए भी
- सिवाया गांव के सामने हुआ हादसा, ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा
- मोहिउद्दीनपुर निवासी दादा-पोते सिवाया गांव में रिश्तेदारी में आए थे
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला(मेरठ)। हाईवे पर सिवाया गांव के सामने सड़क पार कर रहे दादा-पोते को सोमवार को रोडवेज बस ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस बीच चालक बस लेकर फरार होने लगा। ग्रामीणों ने पीछा कर बस टोल प्लाजा पर रुकवाकर चालक के साथ मारपीट कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, पुलिस ने दादा-पोते के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहीउद्दीनपुर निवासी 62 वर्षीय भूपसिंह अपने 13 वर्षीय पोते खुशहाल पुत्र नरेशपाल के साथ दौराला क्षेत्र के गांव सिवाया में रिश्तेदारी में आए थे। बताया कि बुधवार सुबह दोनों घर जाने के लिए एनएच-58 हाईवे पार करने लगेे। इसी दौरान मेरठ की ओर से आ रही लोनी डिपो की रोडवेज बस ने दोनों को कुचल दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची टोल एंबुलेंस द्वारा घायलों को मोदीपुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद आरोपी चालक बस लेकर फरार होने लगा। ग्रामीणों ने पीछा कर बस को टोल प्लाजा पर रुकवा लिया। वहां बस चालक रमाला निवासी शिवराज के साथ मारपीट की। ग्रामीणों ने आरोपी चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस बस को कब्जे में लेकर थाने ले आई। परिजनों को दादा-पोते की मौत की जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दौराला पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, किशोर खुशहाल के पिता नरेशपाल ने आरोपी बस चालक शिवराज के खिलाफ दौराला थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सड़क दुघर्टना में दोनों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर आरोपी बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। - रितेश कुमार, एसओ दौराला