{"_id":"5b7883c442c792463724e031","slug":"111534624708-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास एवं विकास परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास एवं विकास परिषद
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास को नहीं मिल रहे खरीददार
मेरठ। आवास एवं विकास परिषद को अपनी योजनाओं के खाली पड़े बड़े भूखंडों के खरीददार नहीं मिल रहे हैं। दो दिन पूर्व करीब 46 संपत्तियों की नीलामी की सूचना परिषद द्वारा जारी की गई, लेकिन मात्र एक भूखंड के लिए एक ही खरीदार परिषद में पहुंचा। जिस कारण उसका आवेदन भी खारिज कर दिया गया।
आवास एवं विकास परिषद की मेरठ में शास्त्रीनगर, माधवपुरम, पांडव नगर, मंगलपांडे नगर और जागृति विहार योजना है। इन योजनाओं में आवास एवं विकास परिषद ने कुछ बड़े भूखंड स्कूल, अस्पताल आदि के लिए आरक्षित किए थे। लेकिन आज तक इनकी बिक्री नही हो पाई। ऐसे में कुछ भूखंडों पर कब्जा भी होना शुरू हो गया। अवैध कब्जों से बचाने के लिए आवास एवं विकास परिषद ने पिछले दिनों ऐसी करीब 46 संपत्तियों को नीलाम करने के लिए सूचना जारी की।
आवास एवं विकास परिषद की इन संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 25 करोड़ बताई जाती है। परिषद अधिकारियों को उम्मीद थी कि नीलामी प्रक्रिया में उनके अधिकांश भूखंड निकल जाएंगे। लेकिन 16 अगस्त को इस नीलामी प्रक्रिया में मात्र माधवपुरम योजना संख्या 10 में सिर्फ एक व्यक्ति ही बोली लगाने पहुंचा। इसमें भी परिषद का आरक्षित मूल्य जहां 40656 रुपये प्रति वर्ग मीटर था, वहीं उक्त बोलीदाता द्वारा 43600 रुपये प्रति वर्ग मीटर की बोली लगाई गई। बाकी किसी प्रॉपर्टी में कोई बोली दाता नहीं आया। ऐसे में आवास एवं विकास परिषद को इस सिंगल बिड को भी खारिज करना पड़ा।