फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अभ्यर्थियों की भीड़ के सामने रोडवेज ओर रेलवे फेल

अभ्यर्थियों की भीड़ के सामने रोडवेज ओर रेलवे फेल

Tue, 19 Jun 2018 02:44 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
अभ्यर्थियों की भीड़ के सामने रोडवेज ओर रेलवे फेल
ट्रेन और बसें फुल, व्यवस्था पूरी तरह ढुलमुल
विज्ञापन

मेरठ। पुलिस भर्ती परीक्षा में उमड़ रही अभ्यर्थियों की भारी भीड़ के सामने रोडवेज और रेलवे की व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है। अभ्यर्थियों को न तो पर्याप्त रोडवेज बस मिल पा रही है और न ही कोई स्पेशल ट्रेन ही चलाई गई है। इसके चलते अभ्यर्थियों को जान जोखिम में डालकर बसों की छत पर सफर करना पड़ रहा है। दूसरे दिन भी रोडवेज बसों का पर्याप्त इंतजाम नहीं कर सका।
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए शहर में अभ्यर्थियों का रेला उमड़ रहा है। सोमवार को शहर में परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के अलावा दूसरे जिलों में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की भारी भीड़ पहुंची। गाजियाबाद, सहारनपुर, मथुरा आदि जनपदों में जाने वाले अभ्यर्थियों ने रोडवेज बसों के अलावा ट्रेनों का सहारा लिया। सुबह से भैसाली, सोहराबगेट बस अड्डे से लेकर सिटी व कैंट रेलवे स्टेशनों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ जमा होने लगी थी। सिटी स्टेशन पर पीआरएस से लेकर प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया तक पैर रखने को भी जगह नहीं थी। अभ्यर्थी सहारनपुर और मथुरा जाने के लिए ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


ट्रेन आते ही टूट पड़े
दोपहर करीब एक बजे पहुंची आनंद विहार से सहारनपुर जाने वाली ईएमयू के आते ही अभ्यर्थी बैठने को टूट पड़े। एक मिनट के अंदर ही पूरी ट्रेन ठसाठस भर गई। अभ्यर्थियों ने विकलांग कोच के अलावा एसएलआर कोच को भी हथिया लिया। सूचना मिलने पर जीआरपी जवान मौके पर पहुंचे लेकिन बात नहीं बन सकी। देहरादून से मदुरै जाने वाली मदुरै एक्सप्रेस भी आते ही भर गई। भीड़ इस कदर थी कि अभ्यर्थियों को पायदान पर बैठकर सफर करना पड़ा। कुछ अभ्यर्थियों ने ट्रेन की छत पर बैठने की कोशिश की जिसे जीआरपी और आरपीएफ जवानों ने नाकाम कर दिया। परीक्षा की जानकारी होने के बाद भी रेलवे ने न तो स्पेशल ट्रेन चलाई और न ही ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की। यही हाल रोडवेज बसों का भी रहा। रोडवेज की व्यवस्था दूसरे दिन भी फेल रही। अतिरिक्त बसे लगाने के बाद भी भीड़ काबू नहीं हो सकी। भैसाली ओर सोहराबगेट बस अड्डे से चल रही बसों में अंदर से लेकर छत पर बैठकर अभ्यर्थियों को सफर करना पड़ा। रोडवेज आरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि बसों का तो पर्याप्त इंतजाम किया गया है, लेकिन बसे रूट पर लगे जाम में फंस जाती हैं तो वे समय से नहीं पहुंच पातीं। इसके चलते ही बसों में ज्यादा भीड़ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed