फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सफाई कर्मियों का नगर निगम में धरना

सफाई कर्मियों का नगर निगम में धरना

Wed, 14 Mar 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मियों का नगर निगम में धरना
सफाई कर्मचारियों ने दिया नगर निगम में धरना
विज्ञापन

मेरठ। शहर के विस्तार के साथ-साथ सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने, काफी वर्षों से शहर में सफाई का काम करने वाले 2215 सफाई कर्मियों की संविदा बहाल करने और कर्मचारियों को अलकनंदा के समय काटा गया पीएफ दिलाए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने नगर निगम में धरना दिया। साथ ही एक ज्ञापन महापौर सुनीता वर्मा और अपर नगरायुक्त अलीहसन कर्नी को सौंपा।

सफाई कर्मचारी नेता कैलाश चंदोला, विनोद महरोल, दीपक मनोठिया, विनेश विद्यार्थी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी दिन निकलते ही शहर की सफाई में जुट जाते हैं, उसके बाद भी सफाई कर्मचारियों को अधिकार नहीं मिल रहे हैं। महानगर 80 से 90 वार्डों में बंट गया है। लेकिन सफाई कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही है। जिसका असर सीधे शहर की सफाई पर पड़ना तय है। पूर्व की उत्तर प्रदेश सरकार ने काफी वर्षों से निगम में सफाई का काम करने वाले 2215 सफाई कर्मियों की संविदा निरस्त कर दी। जो सीधे-सीधे कर्मचारियों के साथ अन्याय रहा। आउट सोर्सिंग के सफाई कर्मियों की संविदा बहाल की जाए। पीएफ की धनराशि दिलाई जाए। महानगर में आउट सोर्सिंग पर सफाई कराने वाली कंपनियों से पीएफ, ईएसआईसी कार्ड, इलाज के लिए संबंधित अस्पतालों की सूची कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जाए। धरने पर विनोद चंदोला, मनोज, प्रवीन आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन


खास बातें:
महापौर और अपर नगरायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed