फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नवमीं को बाजार में हुई जमकर खरीदारी

नवमीं को बाजार में हुई जमकर खरीदारी

Sat, 30 Sep 2017 02:39 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
नवमीं को बाजार में हुई जमकर खरीदारी
मेरठ। जीएसटी और नोटबंदी के दो झटके झेल चुकी जनता ने नवरात्र में जमकर खरीदारी की। शुक्रवार को महानवमीं के शुभ मुहूर्त में बाजार में खासी रौनक रही। पितृपक्ष के बाद बाजार में धनवर्षा हुई। मोबाइल, गैजेट, गहने, कपड़े, इलेक्ट्रानिक आइटम, होम एप्लायंस, कारों और स्कूटी की जमकर बिक्री हुई। छोटी कारों के समानांतर ही इस बार बड़ी कारों का बाजार भी गर्म रहा। होंडा की छोटी कारों के साथ बड़ी कारें भी बराबर अनुपात में बिकीं। दोपहिया वाहनों में स्कूटी की मांग ज्यादा रही। एलईडी, लग्जरी रेफ्रिजरेटर, होम थिएटर और फुल ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की अधिक बिक्री हुई। हीरे के छोटे और सोने के बड़े आभूषणों की मांग बाजार में ज्यादा रही। 500 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ।
विज्ञापन


छूट पर खरीदा खरा सोना
नवरात्र के दिन सोना 30,400, चांदी 39,500 के भाव से बिकी। सदर, आबूलेन, सेंट्रल मार्केट, शहर सराफा, नीलगली व शारदा रोड सराफा बाजार में काफी रौनक दिखी। दोपहर 3 बजे के बाद से सराफा बाजार में ग्राहक पहुंचने लगे। लोगों ने शुभ मुहूर्त में सोना खरीदने का सुख उठाया। दिवाली के बाद शुरू होने वाले साये के लिए भी लोगों ने खरीदारी की। सोना, चांदी और हीरे तीनों के ही गहने खरीदे गए। नवरात्र के कारण अधिकांश ज्वैलर्स ने अपने यहां ऑफर व छूट दिए थे, लोगों ने छूट पर गहनों की खरीदारी का आनंद लिया। कारोबारियों के अनुसार 70 करोड़ से अधिक का व्यवसाय इन नौ दिनों में हुआ है।
विज्ञापन


बाइक से ज्यादा बिकी स्कूटी
नवरात्र में लोगों ने वाहन भी खूब खरीदे। बाइक व स्कूटी के शोरूमों पर काफी भीड़ रही। बाइक से ज्यादा स्कूटी की मांग रही। लोगों ने डिस्काउंट ऑफर में दोपहिया वाहनों की खरीदारी की। स्कूटी बिकने का प्रमुख कारण यह भी था, क्योंकि स्कूटी पर सभी कंपनियों ने अच्छे ऑफर दिए थे। जय कुमार प्रवीन कुमार एंड संस के संचालक प्रवीन जैन के यहां 60 वाहन बिके। हीरो मेस्ट्रो की खरीद पर 4500 की छूट होने से अधिक मांग रही। शिवालय यामाहा के संचालक शुभम कक्कड़ ने बताया 6 गाड़ियों, 3 कमांडो की सेल हुई। आरके टीवीएस रिठानी पर कुल 180 वाहन बिके। इसमें 110 स्कूटी, 40 बाइकें और 30 मोपेड बिके। एलीगेंट होंडा गढ़ रोड पर 300 वाहन बिके। 200 स्कूटी और 100 बाइकें बिकीं। शारदा टीवीएस गढ़ रोड पर 253 वाहन बिके 150 स्कूटी, 80 बाइक और 23 मोपेड बिके। हैवी स्पोर्ट्स बाइक में केटीएम पर 1 बाइक सेल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुपहिया वाहनों की बिक्री
वाहन-- संख्या
स्कूटी-1500
बाइक- 1000
मोपेड - 500
हैवी बाइक 20

इलेक्ट्रानिक्स आइटम, होम एप्लायंस
नवरात्र में इलेक्ट्रानिक आइटम व होम एप्लायंस क ी भी अच्छी बिक्र ी हुई। लोगों ने त्योहार और शादी के दहेज में देने के हिसाब से इलेक्ट्रानिक आइटम खरीदे। फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन, माइक्रोबेव, होम थिएटर, एलइडी की विशेष मांग रही। स्क्रैच कार्ड, नवरात्र बोनांजा ऑफर के कारण लोगों ने आराम से इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी क ा आनंद लिया। मनोचा सेल्स कॉरपोरेशन के बंटी मनोचा ने बताया कि लोगों ने छूट पर इलेक्ट्रानिक आइटम की खरीदारी की है। मित्तल कू लिंग सिस्टम के नितिन ने बताया कि इस बार ऑफ सीजन में एसी भी खूब खरीदे गए हैं। कैंडीऑनर्स के अजय ने बताया कि मध्यम वर्गीय परिवारों ने छोटे घरेलू उपकरणों को खरीदकर शुभ मुहूर्त का लाभ लिया है। राज इलेक्ट्रानिक्स के संजय अग्रवाल ने बताया कि बड़े फ्रिज और फुल ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन की काफी बिक्री रही। गीतांजलि इलेक्ट्रानिक्स के मोहित त्यागी ने बताया कि शुभ मुहूर्त में लोगों ने छूट पर काफी अच्छी खरीदारी की है।

इलेक्ट्रानिक अप्लायंस और उनकी बिक्री
आयटम संख्या
एयर कंडीशनर- 500
एलईडी- 1000
वॉशिंग मशीन- 1700
फ्रिज- 1500
माइक्रोवेव- 1000
आरओ- 500

जीएसटी के बाद भी खूब बिकीं कारें
शहर के हर कार शोरूम पर नवमीं क ो पूरे दिन में 40 से अधिक कारें बिकीं। प्रमुख बात यह कि छोटी कारों के बजाय इस बार कॉम्पेक्ट और बड़ी गाड़ियों की अच्छी मांग बाजार में रही। 14 प्रतिशत जीएसटी और सेस के बाद भी लोगों ने कार खरीदकर परिवार को खुशियों की चाबी दी। प्लेटिनम होंडा के ग्रुप हेड कपिल देव शर्मा ने बताया कि 40 से अधिक गाड़ियां बिकी हैं। इसमें 20 जैज और होंडा अमेज़ अन्य 20 से अधिक होंडा सिटी डब्ल्यूआरई को डिलीवर किया। इसी तरह अच्छी भीड़ राजस्नेह ऑटो मोबाइल और नेक्सा शोरूम पर रही। राजस्नेह ऑटो मोबाइल के एजीएम सेल्स अजय भारद्वाज ने बताया नवरात्र में 300 से अधिक कारें बिकी हैं। छूट के ऑफरों का कोई खास असर ग्राहकों पर नहीं दिखा, लोगों ने मनमाफिक गाड़ी लीं। छोटी कारों के बजाय इस साल बड़ी कारों की अधिक डिमांड रही। 300 कारों में एसयूवी डिजायर अधिक बिकी। ऑटोमेटिक गियर और नए फीचर्स से सुसज्जित होने के क ारण बड़ी गाड़ियां पहली पसंद रही हैं। पिछले साल अक्तूबर में नवरात्र, दिवाली के बीच कारों का जो बिजनेस हुआ उससे कहीं अच्छा बिजनेस इस बार नवरात्र में ही हुआ है।


परंपरागत परिधानों की अधिक खरीद
त्योहार और सायों के हिसाब से कपड़ा बाजार में काफी रौनक रही। लोगों ने बुटीक के अलावा गारमेंट शोरूम से भी कपड़े खरीदे। शारदा रोड स्थित श्यामा श्याम साड़ीज के संचालक प्रदीप गुप्ता ने बताया साड़ी, सूट, सूट पीस के साथ ही ईवनिंग गाउन और वनपीस की मांग काफी रही। युवतियां इस समय ऐसे परिधान खरीद रही हैं, जो उन्हें दिवाली के बाद शादी पार्टी में जाने के लिए भी काम आए। टिपटॉप के संचालक पिंकी दुआ ने बताया पंजाबी शूट, लहंगे और लांचे की काफी मांग रही। सुमन साड़ीज आबूलेन पर महिलाओं ने हैंडलूम की साड़ियां खरीदी।


अॅानलाइन भी खूब खरीदारी
त्योहारी बाजार को ऑनलाइन कंपनियों ने बराबर की टक्कर दी। फ्लिपकार्ट, अमेजॉन, पेटीएम मॉल, जिबांग, स्नैपडील के ऑनलाइन शॉपिंग ऑफर 20 सितंबर की रात से ही शुरू हो गए थे। फ्लिपकार्ट ने द बिग बिलियन डेज ऑफर रखा। हर उत्पाद की खरीद पर आकर्षक छूट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed