{"_id":"5997588b4f1c1b62568b4586","slug":"111503090827-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने फाड़ा सरकारी पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने फाड़ा सरकारी पोस्टर
Updated Sat, 19 Aug 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसियों ने फाड़ा सरकारी पोस्टर
मेरठ। नगर निगम द्वारा उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना का सरकारी होर्डिंग कचहरी के निकट अंबेडकर मूर्ति के पास लगाया गया था। इसकी सूचना मिलने पर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष रोहित गुर्जर दर्जनों कांग्रेसियों के साथ रात को इसे हटवाने के लिए नगर आयुक्त आवास पर पहुंचे। यहां पर नगर आयुक्त के नहीं मिलने पर स्टाफ ने उनकी बात निगम के संपत्ति अधिकारी राजेश कुमार से कराई। रोहित गुर्जर ने बताया कि उन्होंने राजेश से लगाया गया पोस्टर हटाने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद गुस्साए कांग्रेसियों ने पोस्टर फाड़ दिया। रोहित ने कहा कि उन्होंने यह काम भाजपा द्वारा एक समुदाय को टारगेट करके उसे आक्रोशित करने से बचाने के लिए किया है। कांग्रेस बाबा साहब का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव युगांश राणा, गोलू भाई, अजातशत्रु, नवनीत नागर, राजेश केसरी, नवीन बादली, रवींद्र आदि मौजूद रहे।