फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   परीक्षकों की कमी की वजह से दो केंद्रों पर अटका मूल्यांकन

परीक्षकों की कमी की वजह से दो केंद्रों पर अटका मूल्यांकन

Mon, 25 Mar 2019 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
परीक्षकों की कमी की वजह से दो केंद्रों पर अटका मूल्यांकन
चार केंद्र बनाए गए थे, दो केंद्रों पर पूरा हुआ मूल्यांकन
विज्ञापन

केंद्रों पर चुनाव के मद्देनजर प्रशिक्षण भी हो गया शुरू

मेरठ। यूपी बोर्ड के तहत चार विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इन मूल्यांकन केंद्रों पर रविवार से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशिक्षण भी शुरू हो गया है। साथ ही दो मूल्यांकन केंद्रों पर अभी भी मूल्यांकन जारी है। परीक्षकों की कमी के कारण इन दोनों केंद्रों (केके इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज) पर मूल्यांकन पूरा नहीं हो पाया है। यहां मूल्यांकन पूरा होने में अभी दो से तीन दिन लग सकते हैं। केके इंटर कॉलेज में विज्ञान की करीब 10 हजार उत्तर पुस्तिकाएं बची हुई हैं, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज में इतिहास और अंग्रेजी की कॉपियां बची हैं।

दूसरी तरफ, जिन दो केंद्रों पर मूल्यांकन पूरा हुआ है, वह हैं राम सहाय इंटर कॉलेज और एसडी सदर इंटर कॉलेज। राम सहाय इंटर कॉलेज में 96423 उत्तर पुस्तिकाएं आई थीं, जबकि एसडी सदर इंटर कॉलेज में 176212 उत्तर पुस्तिकाएं आई थीं। इन दोनों में रविवार को मूल्यांकन पूरा हो गया है। वहीं, केके इंटर कॉलेज में 178405 उत्तर पुस्तिकाएं आई थीं, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज में 93548 उत्तर पुस्तिकाएं आई थीं। इन दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का कहना है कि मंगलवार तक मूल्यांकन पूरा कर लिया जाएगा। प्रशिक्षण अलग कमरे में चल रहा है और मूल्यांकन अलग कमरे में। इससे मूल्यांकन में कोई अव्यवस्था नहीं हो रही है। यूपी बोर्ड की परीक्षा के तहत इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हुए रविवार को 15 दिन हो गए हैं। चार केंद्रों एसडी सदर इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज में 12वीं की कॉपियां आई थीं, जबकि केके इंटर कॉलेज और एसडी सदर में हाईस्कूल की कॉपियों आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed