फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हर तीसरे मरीज पर स्वाइन फ्लू का वार

हर तीसरे मरीज पर स्वाइन फ्लू का वार

Thu, 28 Mar 2019 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
हर तीसरे मरीज पर स्वाइन फ्लू का वार
हर तीसरे मरीज पर स्वाइन फ्लू का वार
विज्ञापन

- इस साल माइक्रोबायोलॉजी लैब में 86 दिन में 1718 सैंपलों की हुई जांच
- 584 को हुई स्वाइन फ्लू की पुष्टि, 384 मेरठ जिले के
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। स्वाइन फ्लू कम तो हुआ, मगर खत्म नहीं हो रहा है। मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में जांच कराने वाले हर तीसरे मरीज को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। यह खुलासा लैब की इस साल की 86 दिनों की रिपोर्ट में हुआ है। इस साल अब तक 1718 सैंपलों की जांच हुई है, जिनमें 584 लोग स्वाइन फ्लू के मिले हैं। इनमें 384 मरीज मेरठ तो 200 मरीज आसपास जिलों के हैं। पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
अधिकांश मरीज शहरी क्षेत्र के हैं, जिनकी संख्या करीब 67 प्रतिशत है। इनमें महिलाओं का प्रतिशत 55 और पुरुषों का 45 है। 1134 मरीजों को सीजनल फ्लू (मौसमी खांसी-जुकाम और बुखार) निकला है। यह मरीज तीन से पांच दिन की दवाइयां खाने के बाद ठीक हो गए हैं। साल 2017 में स्वाइन फ्लू के मेरठ में 395 मरीज मिले थे। इनमें 21 लोगों की मौत हो गई थी। इस साल स्वाइन फ्लू का वायरस साल 2017 के मुकाबले कम खतरनाक रहा।
विज्ञापन

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता वालों पर बेअसर
जिन मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक है, वे जल्दी स्वाइन फ्लू या वायरल बुखार पर काबू पा रहे हैं। जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है या वे किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. तनुराज सिरोही, वरिष्ठ फिजीशियन
---
ऐसे बढ़ाए रोग प्रतिरोधक क्षमता
- मौसमी फल, हरी सब्जियां खाएं।
- फास्ट फूड, गरिष्ठ और बासी भोजन से बचें।
- खाने में सलाद अधिक लें, खाने के एक घंटे बाद तक पानी न पिएं।
- गले में खराश हो तो गुनगुना पानी पिएं।
- सुबह जल्दी उठें, रात में जल्दी सोएं।
- हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें।
---
तीन मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
मेरठ। बुधवार को तीन नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। मेडिकल कॉलेज की लैब में 11 सैंपलों की जांच में नए मरीजों में 64 वर्षीय वृद्ध अमरोहा के रहने वाले हैं। 35 वर्षीय महिला मुजफ्फरनगर की है और 59 साल के व्यक्ति शामली निवासी हैं। इनका इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed