{"_id":"5c59f87ebdec224c74120c6e","slug":"101549400190-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया हाईवे चौड़ा करने को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया हाईवे चौड़ा करने को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे चौड़ीकरण के विरोध में युवा रालोद का प्रदर्शन
मेरठ। करनाल हाईवे चौड़ीकरण को लेकर युवा रालोद ने मंगलवार को ग्रामीणों के साथ कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया और हाईवे को चौड़ा करने की बजाय इसे गांव से बाहर खेतों से ले जाने की मांग उठाई। नेताओं ने कहा कि चौड़ीकरण की जद में आने से गरीबों के मकान और दुकान गिरेगी, जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ेगी। रालोद इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
मंगलवार को युवा रालोद के नेतृत्व में गांव नानू और दबथुआ के ग्रामीण कमिश्नरी गेट पर पहुंचे और करनाल हाईवे के चौड़ीकरण में गरीबों के मकान तोड़े जाने का विरोध किया। प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव जिटौली, प्रदेश महासचिव अनिल चौधरी, जिलाध्यक्ष सोनू गुर्जर और महासचिव संजय चौधरी ने कहा कि हाईवे अथॉरिटी करनाल हाईवे को चौड़ा कर रही है। इसके चलते ग्राम नानू व दबथुवा के गरीब परिवारों के मकान व दुकानें तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि पूर्व में भी हाईवे बनने के कारण दोनों गांवों के मकान व दुकानें तोड़ी गई थी। नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि ग्रामीणों की समस्या का निराकरण तत्काल नहीं किया और मांग नहीं मानी गई तो युवा रालोद पीड़ित ग्रामीणों के साथ इस मुद्दे पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान एक ज्ञापन भी मंडलायुक्त के नाम सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान कुलदीप हुड्डा, मलूक दबथुवा, विक्रांत चौधरी, जितेंद्र, महरपाल, मोहित, इमरान, यूसुुफ, ताहिर, सतवीर त्यागी आदि मौजूद रहे।
खास बातें:
- कहा चौड़ीकरण से गांव नानू और दबथुआ के गरीब लोगों के घर टूटने से होगी परेशानी
- मेरठ-बुलंदशहर हाइवे की तरह गांवों से बाहर खेतों से हाईवे निकालने की मांग