{"_id":"5c520818bdec224e364f9892","slug":"101548879896-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न मांगो को लेकर भाकियू देगी टोल प्लाजा पर अनिश्चित कालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न मांगो को लेकर भाकियू देगी टोल प्लाजा पर अनिश्चित कालीन धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। हाईवे पर अधूरे पड़े निर्माण कार्य एवं मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार को सिवाया गांव में भाकियू की बैठक हुई। इसमें निर्णय किया गया कि एक फरवरी से अपनी मांगों को लेकर सिवाया टोल प्लाजा पर अनिश्वितकालीन धरना शुरू किया जायेगा।
भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत के नेतृत्व में बुधवार को सिवाया गांव में जयदेव के आवास पर बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान नवाब सिंह अहलावत ने कहा कि हाईवे की सर्विस रोड की पैमाइश गलत की गई है। यहां अवैध रूप से ज्यादा जगह ली जा रही है। काफी समय से लंबित अंडरपास का निर्माण भी नहीं किया गया। बहुत से व्यक्तियों का अभी एनएचएआई पर मुआवजा बाकी है परंतु मकान हटाए जा रहे हैं। कुछ मकान मालिकों को तो बेदखल कर दिया गया है। हालांकि उन्हें आज तक पट्टा नहीं मिल सका है। बैठक में उन्होंने बताया कि इन्हीं समस्याओं को लेकर एक फरवरी को सुबह दस बजे से सिवाया टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। जब तक सभी मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक धरना चालू रहेगा। बैठक में मुख्य रूप से रूपेश, जयदेव, जाहिद रफी, वीरेन्द्र, आबिद, कर्णवीर, सतपाल, ब्रजकिशोर, हसमत, योगेंद्र आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।