फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शूटर रवि कुमार तीन बार कर चुके लाइसेंस के लिए आवेदन

शूटर रवि कुमार तीन बार कर चुके लाइसेंस के लिए आवेदन

Thu, 09 Aug 2018 02:33 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
शूटर रवि कुमार तीन बार कर चुके लाइसेंस के लिए आवेदन

विज्ञापन
लापरवाही! डीएम कार्यालय से दो बार गुम हुई लाइसेंस की फाइल
मेरठ। गोल्ड कोस्ट में एयर पिस्टल में देश को कांस्य पदक दिलाने वाले शूटर रवि कुमार प्रशासन की लापरवाही के शिकार हो रहे हैं। तीन बार पिस्टल के लाइसेंस के लिए आवेदन कर चुके रवि को आज तक लाइसेंस नहीं मिल सका। जिसके चलते वह 18 अगस्त से इंडोनेशिया के जकार्ता में होने वाले एशियन गेम्स में एयर फोर्स की पिस्टल से ही निशाना लगाएंगे।
मवाना क्षेत्र के गांव भैंसा निवासी अंतर्राष्ट्रीय शूटर रवि कुमार ने पिस्टल के लाइसेंस को लेकर जिला प्रशासन से नाराजगी जताई है। रवि के मुताबिक एक खिलाड़ी के लिए जरूरी होता है कि उसे हर जगह से सहयोग मिले। पर जिला प्रशासन उसकी मदद नहीं कर रहा है। जिसके चलते तीन बार किए आवेदन में आज तक पिस्टल का लाइसेंस उन्हें नहीं मिल सका। रवि के मुताबिक अप्रैल माह में गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले वह दो बोर पिस्टल के लाइसेंस के लिए आवेदन कर चुके हैं। पर दोनाें बार ही उनकी फाइल डीएम कार्यालय में लापरवाही के चलते खो दी गई। अब कांस्य पदक जीतकर आने पर भैंसा गांव में प्रशासन ने उनका स्वागत किया जिसमें एसडीएम मवाना भी पहुंचे। रवि बताते हैं कि तीसरी बार उन्होंने लाइसेंस की फाइल तैयार कर 17 अप्रैल को एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव को दी। उन्होंने फाइल को डीएम कार्यालय भिजवा दिया। उसके बाद से करीब 4 माह बीत चुके हैं पर आज तक भी लाइसेंस को कुछ पता नहीं चल पाया। रवि के मुताबिक उन्होंने फाइल की प्रोसेसिंग स्थिति जानी दो माह पूर्व फाइल डीएम कार्यालय में थी। अब दो माह के बाद भी लाइसेंस का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


10मी. एयर पिस्टल में जीता था कांस्य पदक
अप्रैल माह में गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भैंसा गांव निवासी रवि कुमार ने 10मी. एयर पिस्टल में भाग लेकर कांस्य पदक जीता था। वह इंडियन एयरफोर्स गाजियाबाद में तैनात हैं। रवि के मुताबिक वह इन दिनों दिल्ली स्थित डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज में एशियन गेम्स की तैयारी में लगें हैं। वह 13 अगस्त को एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए जकार्ता रवाना होंगे। उसके बाद सितंबर में दक्षिण कोरिया में होने वाली वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



खास बातें:
- तीसरी बार अप्रैल में किया था आवेदन, अभी तक नहीं मिला लाइसेंस
- एयरफोर्स की पिस्टल से एशियन गेम्स में खेलेेंगे शूटर रवि कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed