{"_id":"5a636cdc4f1c1b90268b565d","slug":"101516465372-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट यूपी के वकील 23 जनवरी को हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट यूपी के वकील 23 जनवरी को हड़ताल पर
Updated Sat, 20 Jan 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति द्वारा अलीगढ़ बार एसोसिएशन के प्रस्ताव पर आगामी 23 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वकीलों का न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया गया है।
केंद्रीय संघर्ष समिति के संयोजक प्रबोध कुमार शर्मा ने बताया कि अलीगढ़ बार एसोसिएशन का पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें अलीगढ़ बार के कुछ पदाधिकारियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन अलीगढ़ में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिसको लेकर वहां के वकील हड़ताल पर हैं और उन्होंने केंद्रीय संघर्ष समिति से सहयोग की मांग की है। जिस पर केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन रोहिताश्व कुमार अग्रवाल द्वारा सहयोगी सभी जिलों से बातचीत करने के बाद आगामी 23 जनवरी को न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव किया गया है। केंद्रीय संघर्ष समिति ने अलीगढ़ के वकीलों के खिलाफ दर्ज मुकदमे की निंदा की है।