{"_id":"5a13408c4f1c1b97678bcd10","slug":"101511211148-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार युवको को कुचला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवार युवको को कुचला, गंभीर
Updated Tue, 21 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी
मेरठ। दिल्ली रोड पर भूड़भराल के पास सोमवार शाम दस टायरा ट्रक ने दो युवकों को टक्कर मार दी। दोनों युवक ट्रक के साथ पचास मीटर तक घिसटते चले गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इंचौली थाना क्षेत्र के अंदावली गांव निवासी अमित पुत्र ओमप्रकाश व अनुज पुत्र ध्यानसिंह चचेरे भाई हैं। दोनों सोमवार शाम मोदीनगर से बाइक द्वारा लौट रहे थे। भूड़भराल के पास पीछे से आए दस टायरा ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक क े टायर ने अमित के पैरों को कुचल दिया। हादसे को देख आसपास के लोग दौड़े तो ट्रक चालक और क्लीनर खेतों के रास्ते फरार हो गये। लोगों ने उन्हें मोहिद्दीनपुर के हास्पिटल में भर्ती कराया। हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भेजा दिया।
तीन किमी लंबा लगा जाम
हादसे के बाद ट्रक सड़क पर बीचोबीच खड़ा हो गया, जिस कारण वहां जाम की स्थिति बन गई। खरखौदा मोड़ से लेकर परतापुर तिराहे तक लगभग तीन किलोमीटर लंबे लगे जाम में लोग परेशान होते रहे। बाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य किया।
विज्ञापन
खास बात
दिल्ली रोड पर भूड़बराल के पास हुआ हादसा, दोनों की हालत गंभीर