फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नवरात्र के लिए सजे हैं बाजार

नवरात्र के लिए सजे हैं बाजार

Thu, 14 Sep 2017 09:11 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र के लिए सजे हैं बाजार
सजे बाजार, बस नवरात्र का इंतजार
विज्ञापन

मेरठ।
नवरात्र के लिए बाजार में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पूजन सामग्री, माता की मूर्तियां दुकानों में सजने लगी हैं। 21 सितंबर से प्रारंभ हो रहे नवरात्र क ा लोगों को बेसब्री से इंतजार है। शहर में आबूलेन, सदर, बेगमपुल, सेंट्रल मार्केट, साकेत, पीएल शर्मा रोड और शारदा रोड के मुख्य बाजार के अतिरिक्त छोटे बाजारों में भी लाल चुनरी, कच्चे नारियल, मेवे के पैकेट, हवन सामग्री और माता के शृंगार का सामान सजा है। सांझी और माता की मूर्तियाें को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। डिजायनर डांडिया और कलश के लिए सजावटी नारियल भी दुकानों पर सज चुके हैं।
डिजायनर चुनरी, साड़ी, लहंगा और गहने
माता रानी पर चढ़ाने के लिए अब बाजार में सामान्य से लेकर डिजायनर चुनरी, लहंगा और चोला उपलब्ध हैं। सदर, बुढ़ाना गेट और सेंट्रल मार्केट में पूजन सामग्री की दुकानों पर पांच रुपए की चुनरी से लेकर 2500 रुपए तक के लहंगे और साड़ी हैं। लाल, जामदानी, गुलाबी, नारंगी, गाजरी आदि रंगों में गोटे और मोतियों से सजी साड़ियां और लहंगे उपलब्ध हैं। यहां श्रद्धालु छोटी चुनरी से लेकर पूरी ओढ़नी ले सकते हैं। गुजरात, राजस्थान से विशेषकर ये चुनरी ऑर्डर पर मंगाई जाती हैं। मैया को सजाने के लिए मोती और कुंदन की चूड़ियां, कंगन, हार, कुंडल, चांदी के बिछुए, मांग टीका, नथ और मुक ुट भी हैं।
विज्ञापन

प्राकृतिक खुशबू में इत्र, चंदन, अगरबत्ती
माता के पूजन के लिए बेला, जूही, चंपा, चमेली, चंदन और गुलाब की खुशबू वाली अगरबत्तियां, धूपबत्ती और इत्र हैं। घंटाघर, वैली बाजार और सदर में गूगल, गोंद, हल्दी आदि के सम्मिश्रण से तैयार शुद्ध प्राकृतिक हवन सामग्री मिल जाएगी। यह पैकेट और खुले दोनों ही रूपों में है। प्राकृतिक खुशबू की महक से त्योहार की पवित्रता और सजीव हो उठती है। हवन सामग्री, खुशबूदार कलावा, चंदन तिलक, इत्र, आरती की बत्तियां, घी, धूप और अगरबत्ती के गिफ्ट पैक भी हैं। हवन के लिए पैकेट बंद उपले भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीतल की मूर्तियां, छत्र और कलश
नवरात्र में घट स्थापना के लिए पीतल के नक्काशीदार कलश, पीतल की घंटी हैं। आरती की थाल, पंचमुखी दीपक, नंदीदीप, दीपदान हैं। चांदी और पीतल में माता की हर आकार की मूर्तियां हैं। जिन्हें लोग अपने बजट के मुताबिक खरीद सकते हैं। माता पर चढ़ाने के लिए चांदी, स्टील और पीतल के छत्र हैं। मंदिरों के अतिरिक्त लोग घरों में माता पर चढ़ाने के लिए छत्र खरीदते हैं। सराफा बाजार और बुढ़ाना गेट पर पूजन सामग्री की दुकानों पर हर आकार के छत्र उपलब्ध हैं। पत्ते को नक्काशी में ढालकर छत्र बनाए गए हैं। इनकी कीमत 250 रुपए से प्रारंभ है। इसके अतिरिक्त सफेद पत्थर की मूर्तियां, राम दरबार, सिंहासन भी हैं।
मुख्य बातें
चुनरी, पूजा थाल और पूजन सामग्री से सजी दुकानें
डांडिया, नारियल भी सजाकर तैयार
21 सितंबर से प्रारंभ हो रहे हैं नवरात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed