फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   10 thousand fraud in the name of getting the daughter married

बेटी की शादी कराने के नाम पर 10 हजार की ठगी

Thu, 14 Jan 2021 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
10 thousand fraud in the name of getting the daughter married
बेटी की शादी कराने के नाम पर 10 हजार की ठगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बेटी की शादी कराने के नाम पर पिता से 10 हजार रुपये ठग लिए। तीन बार में उनसे खाते में रकम डलवा ली। थाने में सुनवाई न होने पर एसएसपी ऑफिस में बुधवार शिकायत की।

टीपीनगर थानाक्षेत्र के सुशांत सिटी निवासी डॉ. सुक्रमपाल सिंह बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने बताया कि अगस्त महीने में बेटी की शादी के लिए अखबार में विज्ञापन दिया था। एक मैरिज ब्यूरो से फोन आया। उन्होंने शादी कराने की बात कही। पहले तो उन्होंने मना कर दिया, लेकिन फिर से फोन आया। उन्होंने बताया कि लड़का बैंक में नौकरी करता है। उससे मिलने से पहले फीस देनी पड़ेगी। तीन बार में उनसे 10 हजार रुपये ले लिए, लेकिन लड़के का न तो मोबाइल नंबर दिया और न ही बात कराई। उन्होंने रुपये मांगे तो फोन उठाना बंद कर दिया। मामले की थाने पर शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। एसएसपी से गुहार लगाई तो रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया, लेकिन टीपीनगर पुलिस ने नहीं लिखी। बुधवार को वह फिर से एसएसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। एसपी क्राइम ने थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed