फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ten casualties injured in accident

हादसे में दस कांवड़िये घायल

Sat, 27 Jul 2019 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
Ten casualties injured in accident
मेरठ-----सकौती ओवर ब्रिज पर देर रात हुए हादसे में घायल दिल्ली का घायल शिव भक्त मोदीपुरम के अस्पताल म? - फोटो : LAWARD
हाइवे पर टेंपो-टाटा ऐस गाड़ी की टक्कर में दस कांवड़िए घायल
विज्ञापन

दौराला। एनएच-58 पर सकौती फ्लाईओवर पर मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही पशु लदी टाटा ऐस गाड़ी ने दिल्ली के कांवड़ियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। घटना में महिला, बच्चे सहित दस शिवभक्त घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से हाइवे जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने किसी तरह व्यवस्था संभाली।
दिल्ली के सुंदर नगरी थाना नंदनगिरी निवासी सभी लोग टेंपो में सवार होकर हरिद्वार से जल लेने जा रहे थे। शिवभक्तों का टेंपो सकौती फ्लाई ओवर के ऊपर पहुंचा। तभी मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे पशुओं से भरे टाटा ऐस गाड़ी ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर से टेंपो पलट गया और मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने टेंपो के नींचे दबे शिवभक्तों को बाहर निकाला। सूचना पर थाना पुलिस व टोल प्लाजा के कर्मचारी पहुंच गए। सभी घायल महिला, बच्चों को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच घटना से हाइवे पर लंबा जाम लगना शुरू हो गया। पुलिस ने काफी मुश्किल स्थिति संभाली। एसओ दौराला रितेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में दस कांवड़िए घायल हुए हैं जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

ये कांवड़िए हुए घायल-
पुलिस नके अनुसार दिल्ली के थाना सुंदर नगरी क्षेत्र के नंदन गिरी निवासी पप्पू पुत्र झाऊलाल, राजू पुत्र नाले सिंह, शेरा पुत्र वेद प्रकाश, कुनाल पुत्र राजू, पायल पुत्री राजू, मिश्रा देवी पत्नी राम नारायण, आरती पत्नी राजू, शिवा पुत्री विजय कुमार, सनी पुत्र गुरु प्रसाद एवं तुलसी आदि घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ-----सकौती ओवर ब्रिज पर देर रात हुए हादसे में घायल दिल्ली का घायल शिव भक्त मोदीपुरम के अस्पताल म?

मेरठ-----सकौती ओवर ब्रिज पर देर रात हुए हादसे में घायल दिल्ली का घायल शिव भक्त मोदीपुरम के अस्पताल म?- फोटो : LAWARD

 

मेरठ-----सकौती ओवर ब्रिज पर देर रात हुए हादसे में घायल दिल्ली का घायल  शिव भक्त मोदीपुरम के अस्पताल म

मेरठ-----सकौती ओवर ब्रिज पर देर रात हुए हादसे में घायल दिल्ली का घायल शिव भक्त मोदीपुरम के अस्पताल म- फोटो : LAWARD

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed