फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1.5 lakh expence on stationary of one lakh

एक लाख की स्टेशनरी वितरण में डेढ़ लाख खर्च

Fri, 14 Feb 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
1.5 lakh expence on stationary of one lakh
मेरठ। भारी घाटे से जूझ रहा परिवहन निगम अनावश्यक खर्चों पर लगाम कसने में नाकाम है। एक लाख रुपये की स्टेशनरी वितरण के लिए तीन कर्मचारियों को लगाया हुआ है। इनके वेतन पर हर महीने डेढ़ लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। इससे पहले स्टेशनरी वितरण के लिए एक कर्मचारी तैनात रहता था। अब स्टेशनरी वितरण में लगे कर्मचारी संगठन के क्षेत्रीय नेता की सहायता के लिए दो अन्य कर्मचारियों को लगाकर अनावश्यक खर्च बढ़ा दिया है। इसकी निगम में चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन

मेरठ रोडवेज रीजन स्तर से पांचों डिपो मेरठ, सोहराबगेट, गढ़मुक्तेश्वर, बड़ौत और भैसाली के लिए हर महीने स्टेशनरी जारी की जाती है। निगम ने स्टेशनरी वितरण के लिए रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ लिपिक लाखन सिंह को जिम्मेदारी दी है। इनकी सहायता के लिए कनिष्ठ लिपिक राजेंद्र सिंह एवं एक अक्षम चालक को लगा रखा है। तीनों कर्मचारियों के वेतन पर हर महीने करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। हालांकि स्टेशनरी करीब एक लाख रुपये की जारी की जाती है। इससे पहले इस व्यवस्था को एक अकाउंटेंट देखता रहा है। बीते कई साल से तीन कर्मचारियों को लगाकर अनावश्यक खर्च बढ़ाया जा रहा है। इस बारे में आरएम नीरज सक्सेना ने जानकारी से इनकार किया है। उनका कहना है कि यदि ऐसा है तो वे इसकी रिपोर्ट मंगवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed