फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   0-year-old Yatendra reached Daurala from Haryana after being upset with his family

Meerut News: परिजनों से नाराज होकर हरियाणा से दौराला पहुंचा 10 वर्षीय यतेंद्र

Tue, 26 Nov 2024 07:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
0-year-old Yatendra reached Daurala from Haryana after being upset with his family
दौराला (मेरठ)। हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र के थाना शाहबाद के गांव ढाकला निवासी 10 वर्षीय यतेंद्र रविवार को परिजनों द्वारा पीटे जाने पर ट्रक में सवार होकर दौराला पहुंच गया। सोमवार को बच्चा टेंपो चालक को सिवाया टोल के पास लावारिस हालत में घूमता मिला। टेंपो चालक की सूचना पर पुलिस बच्चे को थाने ले गई और उसके परिजनों से संपर्क कर जानकारी दी।
विज्ञापन

दौराला पुलिस के मुताबिक गांव अलीपुर निवासी सूर्यकांत दौराला से मेरठ के बीच टेंपो चलाता है। सोमवार को वह सवारी लेकर मेरठ जा रहा था। इस दौरान चालक ने एक बच्चे को टोल के पास लावारिस हालत में घूमते देखा। उसने टेंपो रोका तो बच्चे ने चालक से खाना मांगा। चालक ने बच्चे से पूछताछ की तो वह कोई जानकारी नहीं दे सका। सूर्यकांत ने मामले की जानकारी दौराला पुलिस को दी। पुलिस बच्चे को थाने ले आई। बच्चा सिर्फ अपने गांव का नाम बता सका। पुलिस ने किसी तरह वहां के सरपंच का फोन नंबर लेकर उससे वार्ता की और बच्चे के घर पर सूचना भेजी। जानकारी मिलने पर बच्चे के परिजन दौराला के लिए रवाना हो गए। यतेंद्र ने बताया कि रविवार को उसके परिजनों ने किसी बात पर उसकी पिटाई कर दी थी। इससे नाराज होकर वह घर से निकल पड़ा और ट्रक में लिफ्ट लेकर वह दौराला पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed