फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut: Three attackers entered the clinic, beat the doctor, two caught him and third cut off private part

Meerut: क्लीनिक में घुसे तीन हमलावर, डॉक्टर को पीटा और कपड़े उतारे, दो ने पकड़ा और तीसरे ने काट दिया गुप्तांग

Fri, 14 Mar 2025 12:25 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 14 Mar 2025 12:25 AM IST
सार

परीक्षितगढ़ स्थित क्लीनिक पर बृहस्पतिवार शाम करीब 5 बजे यह घटना हुई। डॉक्टर को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अवैध संबंधों के एंगल पर भी पुलिस की नजर है। 

विज्ञापन
Meerut: Three attackers entered the clinic, beat the doctor, two caught him and third cut off private part
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के किला में 42 वर्षीय क्लीनिक संचालक पर बृहस्पतिवार दोपहर तीन आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने संचालक का गुप्तांग भी काट दिया और क्लीनिक में तोड़फोड़ की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें आनंद अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन




 

किला परीक्षितगढ़ में क्लीनिक पर संचालक बृहस्पतिवार शाम 5 बजे अकेले बैठे थे। इसी दौरान तीन आरोपी वहां पहुंच गए। उन्होंने गालीगलौज करते हुए संचालक से मारपीट की और तोड़फोड़ करते हुए क्लीनिक का सामान बाहर फेंक दिया। आरोपियों ने इसके बाद तेजधार हथियार से क्लीनिक संचालक का गुप्तांग काट दिया। आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद धर्मेंद्र ने कॉल कर कुछ चिकित्सक को क्लीनिक पर बुलाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संचालक का उपचार करने का प्रयास किया। लेकिन अधिक खून बहने के कारण परिजन क्लीनिक संचालक को आनंद अस्पताल लेकर पहुंचे। रेफर करने के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए दिल्ली लेकर रवाना हो गए। 
 
विज्ञापन

सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि रात 10 बजे घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस बयान लेने के लिए मौके पर पहुंची। तहरीर मिलने पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

हमले की वजह तलाशने में जुटी पुलिस
थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें इस घटना की सूचना संचालक के भाई ने बृहस्पतिवार रात दी। लेकिन वह यह नहीं बता पाए कि हमले का कारण क्या है और हमलावर कौन हैं। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस हमले का कारण भी पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

अवैध संबंध को लेकर हमले की आशंका
परीक्षितगढ़ पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामला अवैध संबंध से जुड़ा हो सकता है। हमलावरों की घेराबंदी के लिए भी पुलिस लग गई है। पुलिस का कहना है कि पहले पीड़ित पक्ष ने हादसे में गुप्तांग कटने की जानकारी दी। बाद में हमला कर गुप्तांग काटने का आरोप लगाया गया।
 

ये बोले प्राथमिक उपचार करने वाले डॉक्टर
क्लीनिक संचालक का गुप्तांग काटने का मामला सामने आया है। परिजन उन्हें देर से अस्पताल लेकर आए। पहले खुद उपचार करने का प्रयास किया। इसके बाद मेरे पास आए थे। शरीर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है।
- डॉ. नीरज गोयल




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed