{"_id":"67b0504a4917b481a204ab94","slug":"meerut-nh-58-will-be-built-with-six-lanes-overbridge-will-be-built-on-ghat-road-and-bhola-road-2025-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: छह लेन का बनेगा एनएच-58, घाट और भोला रोड पर बनेगा ओवरब्रिज... नितिन गडकरी ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: छह लेन का बनेगा एनएच-58, घाट और भोला रोड पर बनेगा ओवरब्रिज... नितिन गडकरी ने दी मंजूरी
Sat, 15 Feb 2025 01:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:59 PM IST
सार
मेरठ के पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल और वर्तमान सांसद अरुण गोविल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर मांग की थी। नितिन गडकरी की ओर से पत्र भेजकर बताया गया है कि डीपीआर का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
हाईवे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ से गुजर रहे दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 को छह लेन बनाने का रास्ता साफ हो गया है। इसे छह लेन बनाने के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जा रही है। यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद अरुण गोविल को पत्र लिखकर दी है। इसके साथ ही एनएच-58 पर घाट रोड व भोला रोड पर ओवरब्रिज को भी केंद्रीय मंत्री ने मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
एनएच-58 पर यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए मेरठ के तत्कालीन सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से एलिवेटिड रोड बनाने, घाट रोड व भोला रोड पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की थी। केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एनएच-58 पर एलिवेडिट रोड बनाने या इसे छह लेन विस्तार करने का संभावनाओं को टटोलना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अरुण गोविल के मीडिया प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि सांसद ने भी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर एनएच-58 को छह लेन बनाने और भोला रोड व घाट रोड पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की थी। अब केंद्रीय मंत्री ने सांसद को पत्र लिखकर बताया है कि एनएच-58 को छह लेन के निर्माण के लिए डीपीआर का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही भाजपा सांसद के प्रस्ताव पर भोला रोड व घाट रोड पर ओवरब्रिज निर्माण की सीधी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सांसद ने कहा कि यह निर्णय लोगों के लिए सुगम यातायात व सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण साबित होगा।