फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   maya said rahul shehzada

अब माया ने भी राहुल को कहा 'शहजादा'

Mon, 07 Apr 2014 08:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, गाजियाबाद Updated Mon, 07 Apr 2014 08:30 AM IST
विज्ञापन
maya said rahul shehzada

बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को भाजपा, कांग्रेस और सपा पर तीखा हमला किया। मायावती सिकंदराबाद में बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र की संयुक्त और गाजियाबाद में आयोजित जनसभा में बोल रही थीं।

विज्ञापन


बुलंदशहर में प्रदीप जाटव और गौतमबुद्धनगर से सतीश अवाना के लिए समर्थन मांगते हुए उन्होंने बढ़ते भ्रष्टाचार को गंभीर मुद्दा बताकर कहा कि इसे रोकने के लिए बना मौजूदा कानून (लोकपाल) कमजोर है। विदेशों में जमा काला धन वापस लाया जाए, तभी देश में विकास तेज हो पाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने भी मोदी की तर्ज पर राहुल गांधी को शहजादा कहकर पुकारा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही शहजादे को पीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा, भाजपा और कांग्रेस पर तीखा हमला

maya said rahul shehzada

सपा पर आरक्षण समाप्त करने की साजिश रचने का आरोप जड़ा। नरेंद्र मोदी के पीएम बनने पर देश में दंगे होने का खतरा जताया। वेस्ट यूपी को अलग राज्य बनाने और यहां हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने की मांग का समर्थन किया।

गाजियाबाद पहुंचीं मायावती ने मुस्लिम-दलित के समीकरण को साधने का प्रयास किया। प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय के समर्थन में आयोजित सभा में उन्होंने विकास और सुरक्षा को आधार बनाकर अपने चार बार के कार्यकाल का हवाला दिया।

उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचार और महंगाई पर, भाजपा को दंगों और गोधरा पर और सपा को बिगड़ी कानून व्यवस्था और कमजोर प्रशासन के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने देश की सीमाओं की सुरक्षा, सच्चर कमेटी को लागू करने, गरीब सवर्णों को आरक्षण देने, विदेशों से काला धन वापस लाने तथा बेहतर आर्थिक नीतियां बनाने को बसपा की प्राथमिकता बताया।

मंच पर मायावती का खौफ

maya said rahul shehzada

प्रशासक के रूप में मायावती का खौफ गाजियाबाद के कविनगर में चुनावी जनसभा के मंच पर नजर आया। चुनावी सभाओं और पार्टी सुप्रीमो के आने पर अन्य पार्टियों के विधायक और पदाधिकारी जहां अपने चेहरे चमकाने के लिए एक-दूसरे को मंच से धकियाते नजर आते हैं, वहीं बसपा के विधायक और पदाधिकारी मायावती के आने पर पीछे खडे़ नजर आए।

जब भाषण समाप्त होने के बाद मायावती ने स्वयं ही पार्टी प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय, विधायक सुरेश बंसल, जाकिर अली, वहाब चौधरी को अपने बराबर में आने को कहा तो एक बारगी उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। सभी एक-दूसरे का मुंह देखने लगे। विधायक सुरेश बंसल ने तो मायावती से पूछ भी लिया कि ‘क्या बहन जी आप हमें बुला रही हैं।’ मायावती के हां कहने के बाद भी विधायक और पदाधिकारी सहमे-सहमे से उनके पास पहुंचे और उपस्थित जनसभा से अभिवादन लिया।

इसे बसपा सुप्रीमो का खौफ ही कहा जाएगा कि मंच के आसपास भी पार्टी के किसी अन्य नेता या पदाधिकारी की फोटो तक नहीं थी। खुद बसपा प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय की एक फोटो मंच से बहुत दूर गेट के पास लगे एक पोस्टर पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed