{"_id":"c099ed8613fa4944e059f18dd1f9c29e","slug":"maulayam-will-contest-loksabha-election-from-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम यहां से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम यहां से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
अमर उजाला, मैनपुरी
Updated Fri, 08 Nov 2013 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ही उत्तर प्रदेश में मैनपुरी संसदीय सीट से सपा के प्रत्याशी रहेंगे। सपा मुखिया के मैनपुरी सीट छोड़े जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं।
विज्ञापन
विकास रैली के दौरान कैबिनेट मंत्री आजम खां ने अपने संबोधन में जब यह कहा कि सपा मुखिया जितने आपके हैं उससे कहीं अधिक हमारे भी हैं और हम आपके नेता को मांगने आए हैं तो एक बार लोगों को लगा कि कहीं मुलायम सिंह सीट छोड़ तो नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
लेकिन भीड़ से मुलायम सिंह के समर्थन में नारेबाजी शुरू होने पर आजम खां ने मुलायम को राष्ट्र की धरोहर बताते हुए उन्हें संभालकर रखने की बात कहकर स्पष्ट कर दिया कि वह यहीं से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
मुलायम ने भी स्पष्ट कर दिया कि वह देश भर में चुनाव लड़ाएंगे, मैनपुरी का चुनाव यहां के लोग लड़ाएंगे।