फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youths cut the private part of teenager in mau

Mau News: नकाब पहने युवकों ने काटा प्राइवेट पार्ट, खून से लथपथ किशोर को ग्रामीणों ने भेजा अस्पताल; चाकू बरामद

Fri, 26 Apr 2024 09:17 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 26 Apr 2024 09:17 AM IST
सार

Mau News: कोपागंज थाना क्षेत्र के देवकली विशुनपुर में लगातार हुए एक जैसे घटनाओं से पूरे गांव में दहशत व्याप्त है। इस गांव में आठ दिनों के भीतर नकाबपोशों द्वारा दो घटना करने से पुलिस के लिए चुनौती बन रही है।

विज्ञापन
Youths cut the private part of teenager in mau
घायल किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा देवकली विशुनपुर में बीती शाम घर बाहर खेल रहे बालक की दो अज्ञात नकाबपोशों ने गुटका की दुकान दिखाने के बहाने ले जाकर बेहोश कर उसका लिंग काटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने खून से लथपथ बालक को देख तत्काल उसके परिजनों को सूचना देते हुए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से सिरिंज और चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन


कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा देवकली विशुनपुर निवासी किशोर (12) पुत्र चंद्रशेखर बीकी शाम करीब आठ बजे घर बाहर खेल रहा था। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश आए और गुटका की दुकान पूछने लगे। सत्यम ने गुटका की दुकान बता दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नकाबपोश दुकान दिखाने के लिए लड़के को साथ ले गए गांव में एकांत जगह देख उसे बेहोशी की सिरिंज लगाकर बेहोश कर दिए और चाकू से उसका लिंग काटकर फरार हो गए। 

ग्रामीणों में दहशत
इससे पूर्व विगत शुक्रवार की सुबह घर से पचास मीटर की दुरी पर स्थित अपने हाते में पशुओ का चारा देकर बैठे दवा व्यवसायी मनोज कुमार राय को दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात नकाबपोशों ने लोगो ने लाठी डंडों से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर फरार हो गए।

उधर से गुजर रहे ग्रामीण ने दवा व्यवसायी को खून से लथपथ देख घर वालों को सूचना दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यवसायी को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


पीड़ित ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया था। आठ दिन व्यतीत होने के बाद भी पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नही कर पाई है, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed