फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth shot dead

युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 14 Jul 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 14 Jul 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead
रानीपुर थाना क्षेत्र के पड़री चट्टी के निकट मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक से जा रहे प्रभु शंकर (32) की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। उन्हें चार गोलियां मारी गईं।
विज्ञापन



वारदात के बाद बदमाश हवा में फायरिंग करते हुए निकल भागे। प्रभु के भाई ने चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। लबे सड़क हुई इस वारदात के चलते लगभग तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह एवं एएसपी सुनील कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन



रानीपुर थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी महेंद्र चौबे के पुत्र प्रभु शंकर की भूमि संबंधी एक विवाद में पैरवी को लेकर कुछ लोगों से अदावत चली आ रही है। पूर्व में भी बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बीच मंगलवार की सुबह आठ बजे वह घर से न्यायालय जाने के लिए बाइक लेकर निकले। अभी वह पड़री चट्टी से महज 300 मीटर दूर ही पहुंचे थे कि एक बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और पीछे से उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। तीन गोली लगने के बाद प्रभु शंकर गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने उनके पास जाकर एक गोली और मार दी।


वारदात को अंजाम देने के बाद बेखौफ बदमाश हवा में फायरिंग करते पड़री बाजार होते हुए फरार हो गए। उधर, जैसे ही प्रभु शंकर की हत्या की खबर गांव में पहुंची, सैकड़ों लोग भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंच गए।


बीच सड़क सैकड़ों लोगों के इकट्ठा होने से जाम की स्थिति बन गई। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, सीओ डा. राकेश तिवारी, थानाध्यक्ष अशोक सरोज भी पहुंचे। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मौके का जायजा लेने पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह भी पहुंचे थे। उन्होंने मातहतों को बदमाशों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।



प्रभु के भाई दयाशंकर ने वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई है। उन्होंने आनंद चौबे, सुरेंद्र चौबे, राजेेश तिवारी एवं लालती यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed