फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth's body hangs on tree

पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश

Thu, 20 Jul 2017 12:52 AM IST
mau news
mau news Updated Thu, 20 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Youth's body hangs on tree
हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने के बाद मऊ-आजमगढ़ मार्ग को जाम करते ग्रामीण और परिजन।
 सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भवरेपुर गांव के बाहर सड़क के किनारे अकोल के पेड़ पर बुधवार की सुबह युवक की लाश लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर युवक के परिवारीजन मौके पर पहुंचे। साथ ही युवक की हत्या होने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर जाम लगा दिए। इससे करीब दो घंटा आजमगढ़- मऊ मार्ग जाम रहा। बाद में एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना और सीओ नगर के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। इस दौरान देर शाम परिवार के लोगों ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। इसमें चार लोगों को नामजद तथा सात अज्ञात को आरोपित किया गया है।
विज्ञापन

 युवक आशीष यादव 18 भंवरेपुर गांव निवासी रामबेलास का पुत्र था। इस वर्ष वह कक्षा दस में गया था। पिता ने बताया कि मंगलवार की रात खुरहट बाजार निवासी एक युवती, जो उनके बेटे के साथ कोचिंग क्लास में पढ़ती है, कॉपी मांगने के लिए उसके घर आई थी। बाद में छात्रा के परिवार के लोग आए और उसे लेकर वापस गए। इस घटना के कुछ देर बाद रात को 11 बजे  के करीब उसका पुत्र गायब हो गया। इसके बाद उसकी लाश सड़क के किनारे पेड़ पर लटकी मिली। परिवार के लोगों को आरोप है कि आशीष के लापता होने पर वे लोग उसकी तलाश किए। लेकिन उसका कही पता नहीं चला, सुबह शव मिलने पर परिवारीजन ने आरोप लगाया कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ में टांग दिया गया है। परिवार के लोगों ने कॉपी लेने के लिए घर आई युवती के परिवार के लोगों पर आशीष की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। देर शाम पीड़ित पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सरायलखंसी थाने में तहरीर दी। इसमें पिता ने  चार लोगों को नामजद और सात अज्ञात को आरोपित किया है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed