फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth injured in road accident dies during treatment

Mau News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Wed, 14 Aug 2024 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies during treatment
घोसी। क्षेत्र के मझवारा के पास सोमवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में घायल युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार की दोपहर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के ढिलई फिरोजपुर गांव निवासी अजय कुमार (28) पुत्र शंभूनाथ सोमवार की शाम करीब छह बजे मझवारा से पैदल घर जा रहा था। पीछे से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वो सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजवाया। जहां इलाज के दौरान रात नौ बजे उसकी मौत हो गई। नौजवान पुत्र के आकस्मिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अजय तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। पिता शंभूनाथ की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed