{"_id":"6a4bfb9a41c041c163015767","slug":"youth-dies-of-head-injury-after-bike-skids-on-the-road-mau-news-c-295-1-mau1001-148163-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सड़क पर बाइक फिसली, सिर में चोट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सड़क पर बाइक फिसली, सिर में चोट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहा बाजार में सोमवार दोपहर करीब चार बजे सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बाइक फिसलने से सिर में गंभीर चोट लगने के कारण युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक घर का इकलौता कमाने वाला था।
करहा बाजार के जोगियाना मोहल्ला निवासी जुबेर पुत्र एहसान अपने पुराने मकान से नव-निर्मित मकान पर जा रहा था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हेलमेट नहीं पहने होने के कारण सिर में गंभीर चोट आई।
परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जुबेर सऊदी अरब में रहकर मजदूरी करता था। बीते 28 अप्रैल को ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
घर में पिता फेरी का काम करते हैं। जुबेर के दो भाई और छह बहनें हैं। परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। थाना प्रभारी के. के. वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।