{"_id":"6ab56ba205c7584f47093c7f","slug":"253-trainees-skipped-the-exam-mau-news-c-295-1-mau1001-152550-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 253 प्रशिक्षुओं ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 253 प्रशिक्षुओं ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा बृहस्पतिवार को दो पालियों में नगर सहित जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर वॉयस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। परीक्षा में पंजीकृत 8976 की जगह 8723 प्रशिक्षु शामिल हुए। 253 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर कड़ी जांच के बाद प्रशिक्षुओं को परीक्षा कक्ष में भेजा गया।
जिले में डायट सहित 95 मान्यता प्राप्त कॉलेजों में अध्ययनरत प्रशिक्षुओं की डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा बृहस्पतिवार को दो पालियों में हुई। पहली पाली में तृतीय सेमेस्टर के प्रथम प्रश्नपत्र शैक्षिक मूल्यांकन क्रियात्मक शोध एवं नवाचार की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। द्वितीय प्रश्न पत्र समावेशी शिक्षा की परीक्षा दोपहर बाद 1.30 बजे से 3.30 बजे तक हुई।
नगर के सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इमिलिया सहित 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर डायट और माध्यमिक शिक्षा विभाग से नामित पर्यवेक्षक परीक्षा पर नजर रख रहे थे। जिला प्रशासन की तरफ से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 4684 की जगह 4549 प्रशिक्षु शामिल हुए। दूसरी पाली में पंजीकृत 4292 की जगह 4174 प्रशिक्षु शामिल हुए।