फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Awareness campaign launched against drug abuse.

Mau News: नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

Thu, 24 Sep 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Awareness campaign launched against drug abuse.
मधुबन में नशा मुक्त भारत अभियान में शामिल विधायक रामविलास चौहान और अन्य। संवाद
नगर पंचायत क्षेत्र के खीरीकोठा में नशे के खिलाफ बृहस्पतिवार को जन जागरूकता अभियान चलाया गया। गायत्री परिवार के तत्वावधान में आयोजित नशा मुक्ति रैली को मधुबन से भाजपा विधायक रामविलास चौहान ने सनातनी झंडा दिखाकर रवाना किया। यह रैली गांव-गांव, चट्टी-चौराहों पर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करते हुए आगे बढ़ी।
विज्ञापन

रैली खीरीकोठा से शुरू होकर दुबारी तिराहा, मधुबन बस स्टैंड होते हुए बनियाबान तिराहा पर पहुंची, जहां यह गोष्ठी आयोजित की गई। विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है, इसे जड़ से मिटाना जरूरी है। नशा न केवल व्यक्ति को बर्बाद करता है, बल्कि उसके पूरे परिवार को तबाह कर देता है। आज युवा वर्ग नशे की चपेट में आ रहा है, जो चिंता का विषय है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि भारत को नशा मुक्त बनाया जाए। इसके लिए सरकार लगातार अभियान चला रही है। लेकिन जब तक समाज के लोग जागरूक नहीं होंगे, तब तक नशा मुक्त समाज की कल्पना अधूरी है। इस अवसर पर भाजपा नेता शिवानंद मल्ल, अभिषेक सिंह, सभासद प्रेमभूषण पांडेय, हरिमोहन मल्ल, ऋषभ मल्ल, संजय चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed