फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth dies after being hit by a train

Mau News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Wed, 15 Mar 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a train
अलीनगर थाना क्षेत्र के कुछमन गांव के समीप पटना रेलवे लाइन पर सोमवार को करीब 32 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। जीआरपी दिलदारनगर ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। सुबह लगभग छह बजे किसी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जीआरपी दिलदारनगर ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन देर रात तक शिनाख्त नहीं हो पाई। इस संबंध में जीआरपी दिलदार नगर के प्रभारी निरीक्षक बाल गंगाधर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक की जेब से शिनाख्त के कोई कागजात नहीं मिले हैं। इससे शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed