{"_id":"69789c198308479aed0a052b","slug":"young-man-died-and-wife-accused-on-in-laws-in-mau-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पति की मौत पर पत्नी ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप, अर्थी रोककर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पति की मौत पर पत्नी ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप, अर्थी रोककर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
Tue, 27 Jan 2026 04:36 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 27 Jan 2026 04:36 PM IST
सार
Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक महिला ने पति की मौत के बाद ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बडागांव में पति की उपचार के दौरान मौत के मामले में पत्नी ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है। पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने दाह संस्कार के लिए जा रहे अर्थी को रुकवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
प्रियंका यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 24 नवंबर 2013 को उसकी शादी सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी चंद्र प्रकाश यादव (40) से हुई थी। शादी के बाद उसकी तीन संतान पायल (11), रही (10) और काव्य (8) सिर्फ पैदा हुईं। इसको लेकर उसे ससुराल वाले आए दिन ताना मारते थे। जिसके बाद परेशान होकर वह गाजीपुर अपने मायके चली गई।
विज्ञापन
इसी बीच मामला दो साल पहले कोर्ट में चला गया। पत्नी ने बताया कि सोमवार को ससुराल वालों ने उसे बताया कि पति चंद्र प्रकाश यादव का हार्ट अटैक आया है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने पर जब वह अस्पताल पहुंची तो बताया गया कि उसके पति की मौत हो गई है।
विज्ञापन
इन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
प्रियंका ने आरोप लगाया कि बिना जानकारी दिए ससुराल पक्ष उसके पति का दाह संस्कार करने जा रहा था। पत्नी ने इस मामले में सास, ससुर, जेठ और जेठानी पर पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराया। पीड़ित महिला ने कहा कि तीन बेटी पैदा होने से उससे और पति से ससुराल वाले नफरत करते थे। आरोप लगाया कि बेटियों को उनका हक ना मिले, किसी से साजिश कर पति की हत्या कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें; Sonbhadra News: यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध
क्या बोली पुलिस
मामले को लेकर थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि महिला की तरफ से तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।