फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The nine-day Sharadiya Navratri will start today, preparations complete

Mau News: आज से शुरू होगा नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र, तैयारियां पूरी

Sun, 11 Oct 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The nine-day Sharadiya Navratri will start today, preparations complete
शक्ति उपासना का नौ दिवसीय पर्व शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू होगा। पहले दिन मंदिरों और घरों में कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की आराधना की जाएगी। नवरात्र की पूर्व संध्या पर श्रद्धालुओं ने पूजा की तैयारियां पूरी कर लीं।
विज्ञापन

जिले के प्रमुख देवी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
नगर क्षेत्र के शीतला माता धाम, वनदेवी मंदिर, मां कोयल मर्याद भवानी मंदिर, निधियांव स्थित अष्टभुजी मंदिर, फातिमा तिराहा स्थित मां दुर्गा मंदिर और रोडवेज परिसर स्थित दुर्गा मंदिर सहित ग्रामीण अंचलों के प्रमुख देवी मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट का काम पूरा कर लिया गया है। मंदिरों की आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन

वहीं, भक्तों ने पूजा सामग्री की खरीदारी भी की। दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना के लिए पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। जिले में कुल 357 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इनमें शहर कोतवाली क्षेत्र के 28 पंडाल शामिल हैं। मुहम्मदाबाद गोहना निवासी पं. वीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्रतिपदा तिथि 10 अक्तूबर की रात 9:19 बजे से शुरू होकर 11 अक्तूबर की रात 9:30 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर रविवार को नवरात्र का पहला दिन होगा। घरों में कलश स्थापना के लिए सुबह 11:20 बजे से दोपहर 12:07 बजे तक शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed