{"_id":"6aca929bea1cf5a02902ee02","slug":"jewelry-kept-at-home-for-daughters-wedding-was-stolen-by-thieves-mau-news-c-295-1-mau1002-153320-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बेटी की शादी के लिए घर में रखे थे आभूषण, सेंधमारी कर उठा ले गए चाेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बेटी की शादी के लिए घर में रखे थे आभूषण, सेंधमारी कर उठा ले गए चाेर
विज्ञापन
Photo Title
- फोटो : Archive
रामपुर थाना क्षेत्र के शुकलपट्टी निवासी विश्वनाथ राजभर के घर को चोरों ने शुक्रवार की रात निशाना बनाया। पीछे की दीवार काटकर बेटी की शादी के लिए रखे सोने चांदी के आभूषण उठा ले गए।
उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। विश्वनाथ राजभर ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार की रात भी पूरा परिवार खाना खाकर सो रहा था। एक कमरे में केवल घर का राशन और अन्य जरूरी सामान रखा होता है। वो कमरा बाहर से बंद था।
लेकिन किसी ने उस कमरे की पीछे की दीवार काटकर सेंधमार की और अंदर प्रवेश कर गए। बक्सा का ताला तोड़कर उसमें रखी सोने की माला, एक मंगलसूत्र, पायल व बिछिया सहित अन्य आभूषण चोरी कर लिए। शनिवार की सुबह पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विश्वनाथ ने बताया कि अगले साल उन्हें अपनी बेटी की शादी करनी है। जिसके लिए वो पैसा इकट्ठा करके पैसे जुटा रहे थे। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सरोज ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद