फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Yoga talent of council teachers will be tested

Mau News: परखी जाएगी परिषदीय शिक्षकों की योग प्रतिभा

Wed, 04 Oct 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Yoga talent of council teachers will be tested
योग को बढ़ावा देने के लिए जिले के परिषदीय शिक्षकों के मध्य योगाभ्यास प्रतियोगिता कराई जाएगी। जनपद स्तर पर योग प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एक महिला व एक पुरुष शिक्षक का नाम शासन को भेजा जाएगा। शासन ने इस आशय का पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जारी किया गया है।
विज्ञापन


जिले में 1208 परिषदीय विद्यालयों में लगभग पांच हजार शिक्षक तैनात हैं। परिषदीय विद्यालयों में योग संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य करने वाले महिला व पुरुष शिक्षिकों की प्रतिभा को परखने के लिए जिले स्तर पर योगाभ्यास प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में वही शिक्षक प्रतिभाग करेंगे, जिनके विद्यालयों पर 60 से अधिक नामांकन होंगे तथा शिक्षकों की योग में रुचि होगी। स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मस्तिष्क के विकास में योग की अहम भूमिका है। योग द्वारा हर वर्ग के लोगों का शारीरिक, बौद्धिक, मानसिक व आध्यात्मिक विकास होता है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने परिषदीय विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में पहल प्रारंभ करते हुए ऐसे शिक्षकों की तलाश प्रारंभ की है, जो योग विद्या में निपुण हों तथा बच्चों को योग शिक्षा से जोड़ सकें। अधिकारियों की मानें तो योग शरीर, मन और भावनाओं को संतुलित करने और तालमेल बनाने का एक सशक्त साधन है। इस वर्ष आयोजित होने वाली योग प्रतियोगिता की थीम योग से समृद्ध जीवन की ओर है। योगाभ्यास प्रतियोगिता जनपद स्तर और राज्य स्तर पर होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रतियोगिता में एक महिला, एक पुरुष चयनित होंगे। उनका चयन कर 14 अक्तूबर तक पत्र के साथ संलग्न गूगल फार्म के माध्यम से भेजा जाएगा। परिषदीय विद्यालयों में योग संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य करने वाले महिला व पुरुष शिक्षिका की प्रतिभा को परखने के लिए जिले स्तर पर योगाभ्यास प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में वह ही शिक्षक प्रतिभाग करेंगे जिनके विद्यालयों पर 60 से अधिक नामांकन होंगे तथा शिक्षकों की योग में रुचि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed