{"_id":"576984bf4f1c1b9172b47f8c","slug":"yoga-pose-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविरों में लोगों ने बढ़चढ़ कर किया प्रतिभाग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविरों में लोगों ने बढ़चढ़ कर किया प्रतिभाग
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 21 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
याोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह का सूरज निकला तो सारा शहर योग की मुद्रा में दिखाई दिया। उम्र की परवाह किए बगैर लोग विश्व योग दिवस पर योगासन करने लिए निकले। आध्यात्मिक संस्थाओं ही नहीं बल्कि स्कूल-कालेजों में भी जगह-जगह योग शिविरों का आयोजन किया गया। योग के प्रति लोगों में खूब उत्साह देखने को मिला।
नगर पालिका के कम्यूनिटी हाल में आर्ट आफ लीविंग के योग शिविर का उद्घाटन प्रभागीय निदेशक वानिकी डॉ. अनिरुद्ध पांडेय ने दीप जलाकर किया। शिविर में नाड़ी शोधन, प्राणायाम और आसन सिखाए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय योग पद्धति बेमिसाल है।
बीज अनुसंधान निदेशालय में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें वैज्ञानिकों, अधिकारियों व कर्मचारियों योगाभ्यास किया। गाजीपुर तिराहे पर हुई योग जागरूकता गोष्ठी में जिला होम्योपैथिक प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नम्रता श्रीवास्तव ने कहा कि योग से शरीर की ऊर्जा को लयबद्ध करके स्वस्थ रहा जा सकता है। डॉ. अरविंद श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्कूलों, कालेजों में योग शिविर, जिनमें छात्र छात्राओं में गजब का उत्साह देखा गया। सेंट्रल एकेडमी, सनबीम स्कूल में सैकड़ों छात्रों और डीसीएसके पीजी कालेज के मैदान में योग प्रशिक्षक हीरा लाल ने एनसीसी कैडेटों को योगभ्यास कराया। आजाद पब्लिक स्कूल दुबारी दिवाकर शर्मा ने योग कराया। मधुबन खेल मैदान में पतंजलि योग पीठ के सुरेंद्र चौहान, नारी संघ ने अमर शहीद चेतना संस्थान और मर्यादपुर में ग्रामोदय विकास योग साधन ज्योति सेवा संस्थान ने आसन कराए।